पटना। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद (RJD supremo Lalu Prasad) के छोटे बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एक क्रिश्चियन लड़की राशेल (married to rachel) के साथ गुरुवार को विवाह किया. बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से शादी करने से पहले राशेल(rachel) का नाम बदलकर राजेश्वरी यादव (Rajeshwari Yadav) रखा गया मगर यादव समाज(Yadav Community) से बाहर जाकर एक क्रिश्चियन लड़की से शादी करना अब तेजस्वी के मामा साधु यादव (sadhu yadav) को बेहद नागवार गुजरा है.
क्रिश्चियन लड़की से शादी करने को लेकर मामा साधु यादव (sadhu yadav) ने शुक्रवार को तेजस्वी यादव पर जमकर अपनी भड़ास निकाली और कहा कि ऐसा करके उन्होंने समाज के माथे पर कलंक लगा दिया है.
साधु यादव (sadhu yadav) ने कहा कि तेजस्वी ने क्रिश्चियन लड़की से शादी करके समाज के माथे पर कलंक लगा दिया. हमारा यदुवंशी समाज इस को स्वीकार नहीं करता है. तेजस्वी ने अपनी सभी बहनों की शादी यादव समाज में कराई मगर खुद क्रिश्चियन लड़की से शादी कर ली जिसकी इजाजत हमारा समाज नहीं देता है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved