भोपाल। मोहल्ले में रहने वाला युवक कई दिनों से नाबालिग का पीछा कर रहा था। कल नाबालिग कुछ सामान खरीदने के लिए घर से निकल वैसे ही मनचले ने उसका रास्ता रोक लिया। हाथ पकड़कर वह उसके साथ सरेराह छेडख़ानी करने लगा। नाबालिग ने बुआ और मां के साथ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी पिपलानी झुग्गीबस्ती में रहती है। मोहल्ले में रहने वाला योगेश नाम का युवक पिछले कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था। किशोरी जब भी घर से बाहर निकलती थी तभी वह उसका पीछा करने लगता था। वह रास्ते में उस पर अश्लील फब्तियां भी कसता था। कल किशोरी कुछ सामान खरीदने के लिए दोपहर के समय घर से निकली थी। रास्ते में उसे योगेश मिल गया। उसने नाबालिग का रास्ता रोक लिया। इसके बाद उसने युवती का हाथ पकड़कर उसके साथ छेडख़ानी करना शुरू कर दिया।
किशोरी ने जब उसका विरोध करना शुरू किया तो आसपास लोग भी रास्ते में रुक गए। लोगों की भीड़ जमा होते देख योगेश वहां से भाग निकला। इसके बाद किशोरी अपनी मां और बुआ को लेकर थाने पहुंची तथा मामले की शिकायत की। पुलिस ने छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
तमाम सुराग के बाद भी आरोपियों के नाम पर पुलिस के हाथ खाली भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के निपानिया जाट गांव में लगे आईडीबीआई बैंक के एटीएम को काटकर साढ़े सात लाखा की चोरी करने वालों का अभी तक सुराग नहीं लगा है। पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपियों ने गुगना इलाके मेें स्थित हर्राखेड़ा […]
भाजपा की तरह अब कांगे्रस को भी मिला नया शब्द भोपाल। प्रदेश के इतिहास में विधायकों के एक साथ इस्तीफे के बाद 28 सीटों पर एक साथ उपचुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव में प्रदेश की सियासत में नेताओं के लिए नया शब्द ‘गद्दारÓ मिल गया है। कांग्रेस ने गद्दार को उस तरह से भुनाने […]
भोपाल। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन मैंडूस ने मध्यप्रदेश में सीजन का पहला मावठा गिराया। आज सुबह भोपाल में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई। रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, जबलपुर में भी मावठा गिरा। मौसम विभाग की मानें तो आज 7 संभागों बुरहानपुर, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश […]
भोपाल। राजनीति के संत एवं पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने देवास जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरने की चेतावनी जारी की है। अपने चुनाव क्षेत्र रहे बागली में हो रहे भृष्टाचार को लेकर जोशी ने प्रशासन को अल्टीमेटम दे दिया है। दीपक ने वीडियो जारी किया […]