मनोरंजन

Manoj Joshi ने फिल्में ही नहीं छोटे पर्दे पर भी दिखाया अपने अभिनय का जलवा, कॉमेडी किरदारों से मिली अलग पहचान


मुंबई। मनोज जोशी मनोरंजन जगत के वो सितारे हैं, जो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बड़े पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाले मनोज जोशी ने छोटे पर्दे पर भी अपने अभिनय का कमाल दिखाया है। मनोज जोशी ने फिल्मों में सहायक भूमिका ही निभाई है, लेकिन अपनी बेहतरीन अदाकारी के बल पर वह दो दशकों से लोगों को हंसाते आ रहे हैं। आज अभिनेता अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो आइए इस खास दिन पर बताते हैं आपके अभिनेता के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।

मनोज जोशी का जन्म 3 सितंबर 1965 को गुजरात के हिम्मत नगर में हुआ था। उन्होंने अपने एक्टिंग के सफर की शुरुआत मराठी थिएटर से की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी और गुजराती थिएटर में भी काम किया। 1999 में मनोज जोशी ने ‘सरफरोश’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में वह आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह के साथ नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने ‘चांदनी बार’, ‘अबके बरस’, ‘देवदास’ सहित कई फिल्मों में काम। लेकिन पहचान उन्हें उनकी कॉमेडी फिल्मों से मिली।


मनोज जोशी की किस्मत 2003 में आई प्रियदर्शन की फिल्म ‘हंगामा’ के चमकी। इस फिल्म में उन्होंने कॉमेडी रोल किया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस किरादर के बाद उन्हें कई फिल्मों में कॉमेडी रोल करने का मौका मिला। वह ‘हलचल’, ‘धूम’, ‘भागम भाग’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘चुप चुप के’, ‘भूल भुलैया’ और ‘बिल्लो बार्बर’ जैसी फिल्मों में नजर आए और उनकी पहचान एक ऐसा अभिनेता के रूप में बन गई जो स्क्रीन पर आते ही सबको हंसा देते हैं। उन्होंने हर फिल्म में एक से बढ़कर एक रोचक किरदार निभाए।

मनोज जोशी ने छोटे पर्दे पर भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। अभिनेता ‘एक महल हो सपनों का’, ‘चाणक्य’, ‘खिचड़ी’ और ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’ जैसे टीवी सीरियल्स में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं। वहीं, हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई ‘जादूगर’ में नजर आए थे। मनोज जोशी को भारतीय सिनेमा और थियेटर को दिए गए योगदान के लिए साल 2018 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Share:

Next Post

अब 'KGF 2' का रिकॉर्ड तोड़ेगी 'RRR', Japan के सिनेमाघरों में इस दिन होगी रिलीज

Sat Sep 3 , 2022
मुंबई। जूनियर एनटीआर और राम चरण की फिल्म ‘आरआरआर’ 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और आते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। खास बात यह है कि विदेशों में भी जहां-जहां यह फिल्म रिलीज हुई, इसे अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला है लेकिन अब यह फिल्म जापान में […]