इंदौर न्यूज़ (Indore News)

दो कांग्रेस पार्षदों सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी भाजपा में शामिल

  • सेवादल के वर्तमान अध्यक्ष और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष साक्षी डागा ने भी थामा भाजपा का दामन

इंदौर। प्रदेश की राजनीति में दलबदल का बड़ा केंद्र आज इंदौर रहा। कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम ने जहां सुबह ही भाजपा का दामन थाम लिया था, वहीं शाम को मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में दो कांग्रेस पार्षद सहित कांग्रेस के सेवादल अध्यक्ष मुकेश यादव और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष साक्षी शुक्ला डागा भी भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा कार्यालय पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और सभी विधायक इस मौके पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री यादव ने के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम और पिछली विधानसभा चुनाव में चार नंबर विधानसभा से प्रत्याशी रहे राजा माधवानी को भाजपा का दुपट्टा पहन कर उन्हें विधिवत भाजपा में शामिल किया।


उनके साथी कांग्रेस की पार्षद विनीत धर्मेंद्र मौर्य और शिवम यादव भी भाजपा में शामिल हुए। इनके अलावा सेवादल के नगर अध्यक्ष मुकेश यादव, महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष साक्षी शुक्ला डागा, कांग्रेस के तत्सम भारत शुक्ला मुकेश झंझोट, अनमोल यादव, मनीष सेंगर, विनीता पाठक, अश्विन शर्मा, अशोक जायसवाल, सलीम पठान सहित कई प्रमुख नेता भाजपा में शामिल हो गए। वहीं पिछले विधानसभा में आप पार्टी के प्रत्याशी रहे बिनोद त्यागी, सुनील भी भाजपा में शामिल हुए।

Share:

Next Post

29 अप्रैल की 10 बड़ी खबरें

Mon Apr 29 , 2024
1. गुजरात तट पर सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, 602 करोड़ की ड्रग्स के साथ 14 पाकिस्तानी नागरिक अरेस्ट गुजरात (Gujarat) तट से आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने जॉइंट ऑपरेशन के जरिए 86 किलोग्राम ड्रग्स (drugs) बरामद किया है. बाजार में इसकी कीमत करीब 602 करोड़ रुपए आंकी गई है. […]