img-fluid

अभिजीत दीपके के माता-पिता का दावा, BJP जॉइन करने की मिली थी धमकी, कहा- वरना अंजाम भुगतो

July 30, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijeet Deepke) के माता-पिता (Parents) ने दावा किया है कि उनके बेटे को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का दबाव बनाया गया था। उनका आरोप है कि ऐसा नहीं करने पर परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी (Threat) दी गई, जिसके चलते उन्हें कुछ समय के लिए अपना घर छोड़कर रिश्तेदार के यहां शरण लेनी पड़ी।

एक मराठी न्यूज चैनल से बातचीत में अभिजीत की मां अनीता दीपके ने बताया कि उनके बेटे ने व्यंग्यात्मक राजनीतिक अभियान शुरू करने के बाद परिवार को एक धमकी भरे वीडियो की जानकारी दी थी। उनके मुताबिक, वीडियो में अभिजीत से भाजपा में शामिल होने को कहा गया था और इनकार करने पर उसके माता-पिता को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई थी।

अनीता ने कहा कि शुरुआत में अभिजीत ने उन्हें इस बारे में कुछ नहीं बताया। बाद में उसने पूरी घटना की जानकारी दी और वीडियो देखने से भी मना किया। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर माता-पिता से कुछ दिनों के लिए घर छोड़ने का आग्रह किया।

16 दिन रिश्तेदार के यहां रहे
अनीता दीपके के अनुसार, अभिजीत ने कहा था कि वह खुद ऐसी धमकियों से नहीं डरता, लेकिन उसे अपने माता-पिता की सुरक्षा की चिंता थी। इसके बाद अनीता और उनके पति भगवान दीपके कोंकण क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के घर चले गए, जहां वे करीब 16 दिनों तक रहे। उन्होंने बताया कि उस समय अभिजीत घर से बाहर था और उनके पति का ब्लड प्रेशर भी कम रहता है, इसलिए परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई।


  • आंदोलन के बाद लौटा घर
    यह बयान ऐसे समय आया है, जब अभिजीत दीपके दिल्ली में विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ 36 दिनों तक चले आंदोलन का नेतृत्व करने के बाद अपने गृह नगर छत्रपति संभाजीनगर लौटे हैं। परिवार का दावा है कि इस आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया।

    पिता बोले- सार्वजनिक जीवन में आलोचना सामान्य
    अभिजीत के पिता भगवान दीपके ने कहा कि सार्वजनिक और सामाजिक जीवन में सक्रिय लोगों की आलोचना होना सामान्य बात है। उनके अनुसार, कुछ लोग बिना पूरी जानकारी के राय बना लेते हैं, जबकि कुछ पहले तथ्यों को समझने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हैं।

    बचपन का किस्सा भी किया साझा
    बातचीत के दौरान अनीता दीपके ने बेटे के बचपन का एक रोचक प्रसंग भी सुनाया। उन्होंने बताया कि अभिजीत अपने पिता से काफी डरता था। एक बार घर की पाइपलाइन ठीक कराने के दौरान पानी भर जाने पर उसे लगा कि पिता नाराज होंगे। इस डर से वह कुछ कपड़े लेकर तय समय से पहले ही घर से निकल गया। बाद में मरम्मत का काम पूरा हो गया, लेकिन उन्होंने करीब छह महीने तक इस घटना की जानकारी अपने पति को नहीं दी।

    Share:

  • आज से शुरू हुआ सावन, जानें महादेव के जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी नियम

    Thu Jul 30 , 2026
    नई दिल्ली। भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित पवित्र श्रावण मास (Sawan Month) का शुभारंभ आज, 30 जुलाई से हो गया है। यह पावन महीना 28 अगस्त तक चलेगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन का पूरा महीना शिव आराधना, व्रत, जप-तप और जलाभिषेक के लिए सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। इस दौरान देशभर के शिवालयों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved