भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

विवाहिता को प्रेम जाल में फंसा, शादी का झांसा दिया.. राजगढ़ में रेप किया और छोड़ दिया

  • रिश्तेदार है आरोपी युवक, शादी से इनकार करने पर पीडि़ता ने दर्ज कराई एफआईआर

भोपाल। नजीराबाद में रहने वाली महिला के घर रिश्तेदार का आना जाना था। उसने पीडि़ता को प्रेम जाल में फांस लिया था। शादी का झांसा देकर महिला को अपने साथ राजगढ़ ले गया। वहां करीब 12 दिन तक रखा, उसके साथ जिस्मानी संबंध बनाए। जल्द शादी करने का झांसा देता रहा। हालांकि आरोपी ने महिला से शादी नहीं की। बात में पारिवारिक समस्याएं बताकर पीडि़ता को साथ रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद में महिला अपने घर लौट आई। बुधवार को उसने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।


टीआई बीपी सिंह के अनुसार 22 साल की पीडि़ता नजीराबाद के एक गांव में रहती है और विवाहित है। वह गृहणी है, जबकि पति मजदूरी करता है। बुधवार को उसने थाने आकर बताया कि राजगढ़ में रहने वाले रिश्तेदार राकेश वर्मा का उसके घर आना जाना था। इसी दौरान दोनों में नजदीकियां हो गई। आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फांस लिया। उससे शादी करने का झांसा दिया और अपने साथ बीती 11 नवंबर को राजगढ़ ले गया। वहां आरोपी ने महिला को अपरने घर में रखा। जल्द शादी करने का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए। हर रोज शादी के नाम पर आज कल कहकर टालने लगा। पीडि़ता ने करीब 12 दिन साथ रहने के बाद में शादी करने के लिए अधिक दबाव बनाया तो आरोपी ने महिला को अपने घर से निकाल दिया। उससे शादी करने की बात से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं शिकायत करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता ने यहां लौटने के बाद में पूरा घटनाक्रम परिजनों को बताया। कल थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीम राजगढ़ भेजी जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share:

Next Post

ठंड से ठिठुर रहे देश के 50 लाख से ज्यादा गरीब परिवारों तक संस्था दानपात्र पहुंचायेगी मदद

Thu Dec 1 , 2022
भोपाल। ठंड में रात गुजारने वाले बेसहारा लोगों तक मदद पहुंचाने के उद्देश्य से इस साल संस्था दानपात्र द्वारा ठंड से राहत मिशन 50 लाख नाम से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से दानपात्र के 35 हजार से ज्यादा वालंटियर्स द्वारा देश के 100 से अधिक शहरों में लगभग 50 लाख […]