भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

नगरीय निकायों में मास्क ही है जिन्दगी अभियान आज से शुरू

भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कोरोना से बचने के लिए नागरिकों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक करने के लिए सभी नगरीय निकायों में आज से मास्क ही है जिन्दगी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान 20 दिन चलेगा। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना से बचाव के लिए पूरे देश में नि:शुल्क वैक्सीन उपलब्ध करवाई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वैक्सीनेशन के साथ कोरोना से बचाव के लिए चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। इसी का परिणाम है कि वैक्सीनेशन में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्यों में हैं। सिंह ने बताया है कि अभियान का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में मास्क के प्रयोग को बढ़ावा देना है। मास्क को जन-सहयोग से सुलभ तरीके से उपलब्ध कराना और मास्क बैंक स्थापित करना। मास्क को ठीक ढंग से पहनने और उसके सुरक्षित निपटान की जानकारी देना।


लगातार होगी मॉनिटरिंग
अभियान में अशासकीय संगठनों, संस्थाओं और युवाओं का सहयोग लिया जायेगा। व्यक्तिगत जनसंपर्क के साथ जागरूकता की विभिन्न गतिविधियां की जाएगी। मास्क लगाने वाले को प्रोत्साहन और नहीं लगाने वाले लोगों को समझाइश दी जायेगी। रोको-टोको अभियान चलेगा। विभिन्न प्रचार माध्यमों से मास्क लगाने के फायदे बताये जायेंगे। मास्क नहीं लगाने पर समझाइश के बाद चालानी कार्यवाही भी की जायेगी। मंत्री कार्यालय तथा संचालनालय स्तर पर अभियान की सतत मॉनिटरिंग की जायेगी।

Share:

Next Post

प्रश्न-पत्र और उत्तरपुस्तिका लेने स्कूल पहुंचे छात्र, आज से शुरू हुई प्री-बोर्ड की परीक्षा

Thu Jan 20 , 2022
जिले में सरकारी स्कूल के 21 हजार छात्र देंगे परीक्षा इंदौर। आज से स्कूल शिक्षा विभाग की कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हंै। स्कूल बंद होने के बाद अब यह टेक होम के रूप में संचालित की हो रही हैं, इसलिए स्कूल समय में छात्र प्रश्न-पत्र और उत्तरपुस्तिकाएं लेने […]