img-fluid

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, बिल्डिंग से कूदते दिखे छात्र

June 22, 2026

लखनऊ। लखनऊ के अलीगंज इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अलीगंज में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी भयावह थी कि कोचिंग सेंटर के अंदर ही कई छात्र फंस गए। आग से बचने के लिए छात्र बिल्डिंग के ऊपर से ही कूदने लगे। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वहीं आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंच गई। फिलहाल आग पर काबू पाने का काम किया जा रहा है। फायर विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “बताया जा रहा है कि 10-12 लोग अंदर फंसे हुए हैं। हम इमारत के अंदर नहीं जा पाए हैं क्योंकि आग बहुत भीषण है।”


  • अधिकारियों ने बताया कि सोमवार दोपहर लखनऊ में तीन मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में आग लग गई, जिसके बाद फायर डिपार्टमेंट ने बचाव और आग बुझाने का ऑपरेशन शुरू किया। उन्होंने बताया कि फायर डिपार्टमेंट को दोपहर करीब 3 बजे अलीगंज पुलिस स्टेशन इलाके में उषा मेहता मार्ग पर स्थित एक कोचिंग इंस्टीट्यूट से आग लगने की सूचना मिली। फायर डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म गाड़ी समेत 14 फायर टेंडर लगाए गए।

    एक चश्मदीद गवाह ने कहा, “यहां एक लाइब्रेरी या कंप्यूटर कोर्स का संस्थान है। जब हम यहां पहुंचे, तो हमने इमारत से धुआं निकलते देखा। हमने 5-6 लोगों को बचाया। आग लगने के बाद, एक व्यक्ति इमारत से कूद गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अभी भी कुछ लोग अंदर फंसे हुए हैं।”

    Share:

  • 30 साल छोटी भतीजी को भगा ले गया फूफा, फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों ने रास्ते में ही खा लिया जहर

    Mon Jun 22 , 2026
    खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 45 वर्षीय फूफा, अपनी 15 साल की नाबालिग भतीजी को भगाकर ले गया। जब समाज और पुलिस की कार्रवाई का डर सताया, तो दोनों ने रास्ते में ही जहर खा लिया। इस आत्मघाती कदम में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved