img-fluid

अल्जीरिया के जंगलों में लगी भीषण आग, अब तक 12 लोगों की मौत

August 27, 2026

अल्जीयर्स। अल्जीरिया के पूर्वोत्तर हिस्से में भीषण जंगल की आग ने तबाही मचा दी है। प्रशासन के अनुसार, आग की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं राष्ट्रपति अब्देलमजीद तेब्बौने के निर्देश पर गृह मंत्री सईद सयूद ने गुरुवार को बेजाया और फिर जिजेल प्रांत का दौरा किया। घायलों को अस्पताल में देखने पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया।

सिन्हुआ के अनुसार, अल्जीरिया के गृह मंत्री सईद सयूद ने बताया कि मृतकों में जिजेल प्रांत में पांच, बेजाया में चार और तिजी ओउजौ में तीन लोग शामिल हैं। उन्होंने बेजाया के सौक एल थेनाइन शहर के एक अस्पताल का दौरा कर आग में झुलसे और धुएं से प्रभावित लोगों के इलाज का जायजा लिया।

अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को देशभर में 159 जगहों पर आग लगने की घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें अकेले बेजाया प्रांत में 36 आग लगीं, जिनमें से 18 पर काबू पा लिया गया है। हालांकि बेजाया में अभी भी 18 स्थानों पर आग सक्रिय है। पड़ोसी जिजेल प्रांत की 12 नगरपालिकाओं में भी आग से निपटने के लिए अभियान जारी है।


  • अल्जीरियाई अधिकारियों ने बताया कि स्किक्दा, एल तारफ, बुइरा, तिजी ओउजौ और तेबेस्सा प्रांतों में लगी आग को नियंत्रित कर लिया गया है। प्रभावित इलाकों से कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इन जंगल की आग के बीच अल्जीरिया और पड़ोसी ट्यूनीशिया में भीषण हीटवेव चल रही है। अधिकारियों के अनुसार, अत्यधिक तापमान ने आग के फैलने का खतरा बढ़ा दिया है।

    अल्जीरिया के भूमध्यसागरीय तटीय इलाकों में गर्मियों के दौरान जंगल की आग का खतरा अक्सर बढ़ जाता है। हाल के वर्षों में बढ़ती गर्मी, सूखे और तेज हवाओं ने इस जोखिम को और गंभीर बना दिया है।

    राष्ट्रपति अब्देलमजीद तेब्बौने के निर्देश पर, सयूद ने स्वास्थ्य मंत्री मोहम्मद सेद्दीक ऐत मेसाउडेन के साथ बेजाया और जिजेल का दौरा किया, ताकि आग बुझाने के प्रयासों की निगरानी की जा सके और घायलों का हाल-चाल जाना जा सके।

    Share:

  • महिला आरक्षण और लोकसभा परिसीमन पर कांग्रेस का नया दांव, खरगे ने सरकार के सामने शर्तें रखीं

    Thu Aug 27 , 2026
    नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परिसीमन को लेकर सरकार की प्रस्तावित योजना सभी राजनीतिक दलों के सामने रखने की मांग की है। उन्होंने लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों की संख्या को अगले 25 वर्षों तक बरकरार रखने और 2029 के लोकसभा चुनाव से महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved