टेक्‍नोलॉजी

Maxima ने भारत में लॉन्‍च की अपनी नई स्‍मार्टवाच, जानें कीमत व फीचर्स के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली (New Delhi)। घरेलू कंपनी Maxima ने अपनी नई स्मार्टवॉच Maxima Max Pro Nitro को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। Maxima Max Pro Nitro को बिक्री के लिए अमेजन इंडिया पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध कराया गया है। Maxima Max Pro Nitro में 1.39 इंच की राउंड एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इस वॉच के साथ प्रीमियम मेटालिक डिजाइन मिलती है।

Maxima Max Pro Nitro में ब्लूटूथ कॉलिंग की भी सुविधा है और इसके लिए इसमें माइक व स्पीकर दिए गए हैं। Maxima Max Pro Nitro की डिस्प्ले की ब्राइटनेस 600 निट्स है। Maxima Max Pro Nitro में Realtek का चिपसेट दिया गया है।


इस वॉच में 100+ स्पोर्ट्स मोड हैं और इनबिल्ट गेम भी दिया गया है। कंपनी ने कहा है कि इसमें एचडी स्पीकर है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इस वॉच को IP67 की रेटिंग मिली है। इसमें AI वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट है।

Maxima Max Pro Nitro वॉच से आप फोन पर प्ले हो रहे म्यूजिक को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा कैमरा को भी रिमोटली कंट्रोल किया जा सकेगा। हेल्थ फीचर्स के तौर पर इस वॉच में हार्ट रेट मॉनिटर के अलावा SpO2 सेंसर और स्लीप ट्रैकिंग मिलते हैं। इसमें पीरियड ट्रैकर भी है।

Maxima Max Pro Nitro को स्पेस ब्लैक, रोज गोल्ड ब्लैक और सिल्वर ग्रे कलर में उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ सिलिकॉन स्ट्रैप मिलेगा। मैक्सिमा की इस वॉच की कीमत 1,499 रुपये रखी गई है। इसे टैन लेदर स्ट्रैप और बरगंडी लेदर स्ट्रैप के साथ भी खरीदा जा सकता है।

Share:

Next Post

शादी से लौट रहा पिकअप वैन पलटा, हादसे में 5 की मौत और 11 लोग गंभीर रुप से घायल

Wed May 3 , 2023
रांची। झारखंड (JharKhand) के गुमला (Gumla) जिले में बड़ी सड़क हादसा हुआ है। यहां शादी से लौट रहे पिकअप वैन (Pick Up Van) के पलटने से 5 लोगों की मौत (Death) हो गई। 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जाता है कि पिकअप वैन (Van) में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। बारात […]