भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मार्च में मई-जून जैसी गर्मी

  • तप रहे मप्र, दिल्ली, राजस्थान, यूपी, महाराष्ट्र
  • 15 दिन लू के थपेड़े और तेज होंगे

भोपाल। देशभर के कई हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इस साल मार्च के महीने में पूरे देश में गर्मी का प्रचंड मार्च जारी रहा। मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी महसूस होने लगी है। ऐसा पहली बार है मार्च में लगातार तीसरे दिन सभी मैदानी राज्यों के शहरों में पारा 40 डिग्री के पार हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी पडऩे की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया है कि गुरुवार यानी आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, बुधवार को देश में सबसे अधिक तापमान महाराष्ट्र के चंद्रपुर में 44.2 और अकोला में 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व पूर्वी राजस्थान के अधिकांश शहरों में तापमान लगातार तीसरे दिन 40 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ है। ऐसा पहली बार है। पिछले एक दशक में आमतौर पर पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र व कर्नाटक के कुछ शहरों में मार्च में पारा 40 डिग्री के पार जाता रहा है।


लगातार 9-10 डिग्री तक ज्यादा है तापमान
भारतीय मौसम विभाग के विज्ञानी आरके जेनामनी ने बताया, सामान्य रूप से पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश व ओडिशा में मार्च में दो-तीन दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाता था, लेकिन इस बार असाधारण स्थिति है। दिल्ली में 15 मार्च के बाद तापमान सामान्य से 5-10 डिग्री अधिक है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल में 19 से 27 मार्च तक तापमान सामान्य से 9-10 डिग्री ज्यादा रहा। मैदानी इलाकों में 13 से 19 मार्च के बीच हीटवेव आई। 27 मार्च से हीटवेव का दूसरा दौर शुरू हुआ, जो 2 अप्रैल तक चल सकता है। अगले 15 दिन गर्म हवाएं चलती रहेंगी।

मप्र के एक चौथाई से ज्यादा हिस्से में भीषण गर्मी
राजस्थान और गुजरात से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही सूखी और गर्म हवा से राजधानी भोपाल समेत प्रदेश का एक चौथाई से ज्यादा हिस्सा भट्टी की तरह तप रहा है। प्रदेश के 18 जिले लू की चपेट में हैं। बुधवार को सागर में पारा सामान्य से 5 डिग्री ऊपर 40.7 डिग्री पर पहुंच गया। सागर और राजधानी में सीजन में पहली बार लू चली। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि सागर, भोपाल 12 साल में चौथी बार ऐसी नौबत आई जब मार्च में लू चली और पारा 40 डिग्री पार पहुंच गया।

Share:

Next Post

चिरायु अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों का हाल जानने पहुंचे विधायक पाठक

Fri Apr 1 , 2022
डॉक्टर अजय गोयंका के साथ सभी मरीजों से मिलकर विजय राघवगढ़ विधायक ने उचित इलाज का दिया निर्देश भोपाल। कटनी के विजय राघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय पाठक चिरायु अस्पताल पहुंचकर चिकित्सा महाकुंभ से आए मरीजों का कुशल क्षेम से पूछा। अपने बीच विधायक को पाकर मरीजों के परिजन गदगद हो गए। इस दौरान […]