भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

Suhas Bhagat के नमस्कार का मतलब!

  • नई जिम्मेदारी मिलने की अटकलें, कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा (Madhya Pradesh BJP) के संगठन महामंत्री सुहास भगत (Organization General Secretary Suhas Bhagat) द्वारा अपने फेसबुक पेज पर अचानक नमस्कार लिख देने के बाद से तमाम अटकलें शुरू हो गईं। पार्टी के कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति बन गई है। सियासी हल्कों में चर्चा है कि उन्हें नई जिम्मेदारी देने की तैयारी है। हालांकि सुहास के नमस्कार को लेकर संगठन का कोई भी पदाधिकारी मुंह खोलने को तैयार नहीं है।
संगठन महामंत्री सोशल मीडिया (Social Media) पर खासे सक्रिय हैं। फेसबुक पर उनकी फ्रेंड लिस्ट लंबी हैं। पेज पर उनके 60 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। साथ ही ट्वीटर पर उनके 1 लाख 61 हजार फॉलोअर्स हैं। भगत ने 21 सितंबर को शाम 6 बजे करीब अपने फेसबुक पेज पर सिर्फ ‘नमस्कार’ लिखा। इसके बाद उनके समर्थक बड़ी संख्या में कमेंट कर रहे हैं। अचानक नमस्कार का कारण भी जानना चाहते हैं, भगत की ओर से किसी भी कमेंट पर रिकमेंट नहीं किया।


महामंत्री के रूप में हो चुके हैं 5 साल
सुहास भगत को अप्रैल 2016 में मप्र भाजपा के संगठन महामंत्री का दायित्व सौंपा गया था। वे संगठन महामंत्री के रूप में 5 साल से अधिक का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। उनके कार्यकाल में 2018 का विधानसभा एवं 2019 का लोकसभा चुनाव हुए थे। विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की वजह से सरकार चली गई। पिछले साल 28 सीटों पर हुए उपचुनाव से पहले सहास भगत के सहयोगी के रूप में पार्टी ने हितानंद शर्मा की सह संगठन महामंत्री के रूप में नियुक्त किया था। इसके बाद से यह अटकलें चल रही हैं कि सुहास भगत केा नई जिम्मेदारी मिलने के बाद हितानंद शर्मा ही संगठन महामंत्री का दायित्व संभालेंगे।

पिछले हफ्ते हटाए जा चुके हैं संभागीय मंत्री
भाजपा में इन दिनों बदलाव का दौर चल रहा है। इस बीच सुहास भगत के नमस्कार के भी अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। पार्टी ने पिछले हफ्ते सभी संभागीय संगठन मंत्रियों को एक साथ मुक्त कर दिया था।

Share:

Next Post

राजधानी में नौवीं की छात्रा सहित युवती से बलात्कार

Wed Sep 22 , 2021
दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज, एक आरोपी हिरासत में दूसरा फरार भोपाल। राजधानी में नौवीं कक्षा की छात्रा सहित युवती से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। दोनों ही मामलों में आरोपियों ने शादी का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया है। दोनों पीडि़ताओं की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु […]