img-fluid

Meta का बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक लॉगिन से चलेंगे Facebook, Instagram, पासवर्ड याद रखने की झंझट खत्म

April 26, 2026

नई दिल्ली । सोशल मीडिया कंपनी Meta ने अपने यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव पेश किया है। कंपनी ने नया “Meta Account” सिस्टम लॉन्च किया है, जिसके जरिए अब यूजर्स Facebook, Instagram और अन्य Meta सेवाओं को एक ही अकाउंट से मैनेज कर सकेंगे। इस कदम का उद्देश्य अलग-अलग ऐप्स के लिए अलग लॉगिन और पासवर्ड की परेशानी को खत्म करना है।

एक ही लॉगिन से सभी प्लेटफॉर्म होंगे एक्सेस
नए सिस्टम के तहत यूजर्स को सिर्फ एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी। इसी एक अकाउंट से Facebook, Instagram, Threads और Meta के AI आधारित डिवाइस जैसे स्मार्ट ग्लासेस को भी एक्सेस किया जा सकेगा। हालांकि, WhatsApp को इस सिस्टम से फिलहाल वैकल्पिक रखा गया है।

Passkey और बायोमेट्रिक लॉगिन से बढ़ेगी सुरक्षा
Meta ने सुरक्षा पर भी खास ध्यान दिया है। नए सिस्टम में Passkey तकनीक शामिल की गई है, जिससे यूजर्स पासवर्ड की जगह फिंगरप्रिंट, फेस अनलॉक या डिवाइस PIN से लॉगिन कर सकेंगे। इसके साथ ही लॉगिन अलर्ट और मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) जैसी सुरक्षा सुविधाएं भी दी गई हैं।


  • सभी सेटिंग्स अब एक ही जगह से मैनेज होंगी
    इस अपडेट के बाद यूजर्स को अलग-अलग ऐप्स में जाकर सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं होगी। पासवर्ड अपडेट करना हो, ईमेल बदलना हो या सिक्योरिटी सेटिंग्स एडजस्ट करनी हों—सब कुछ एक ही डैशबोर्ड से संभव होगा।

    पैरेंट्स के लिए भी सुविधा, Family Centre डैशबोर्ड
    Meta का यह नया सिस्टम पैरेंट्स के लिए भी उपयोगी साबित होगा। Family Centre फीचर के जरिए माता-पिता अपने बच्चों की Facebook, Instagram और Messenger गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे और उनकी सेटिंग्स को एक जगह से नियंत्रित कर पाएंगे।

    कब तक लागू होगा नया सिस्टम?
    कंपनी के अनुसार इस नए Meta Account सिस्टम को अगले साल से चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। हालांकि इसे सभी यूजर्स तक पहुंचने में समय लगेगा, लेकिन आने वाले समय में यह Meta के पूरे इकोसिस्टम को एकीकृत कर देगा।

    Share:

  • आपकी हथेली में बन रहा है धन और प्रसिद्धि का योग? जाने क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र?

    Sun Apr 26 , 2026
    नई दिल्ली । हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry) के अनुसार हथेली की रेखाएं (Palm Lines) केवल हाथ की बनावट नहीं होतीं, बल्कि ये व्यक्ति के जीवन, भाग्य (Luck) और आर्थिक स्थिति के संकेत भी देती हैं। माना जाता है कि कुछ लोग कड़ी मेहनत के बावजूद आर्थिक संघर्ष करते रहते हैं, जबकि कुछ को कम प्रयास में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved