भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

भोपाल-इंदौर में दौड़ेगी फ्रांस की Metro Train

  • फ्रांस की एल्स्टाम को 156 मोविया मेट्रो कारों की आपूर्ति का टेंडर मिलना तय
  • स्थापना, संचालन और 15 वर्षों तक रखरखाव की शर्त पर 3200 करोड़ में दिया जाएगा टेंडर

भोपाल। भोपाल-इंदौर में तैयार हो रही मेट्रो रेल के ट्रैक पर अत्याधुनिक फ्रांसिसी मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी। फ्रांसिसी कंपनी एल्स्टाम को भोपाल और इंदौर के लिए 156 मोविया मेट्रो कार की आपूर्ति का टेंडर मिलना तय हो गया है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) की ओर से निकाले गए टेंडर में कंपनी ने सबसे कम दरें भरी हैं, इसके बाद अब वर्क आर्डर जारी होने की प्रक्रिया बाकी रह गई है। कंपनी के अधिकारियों ने बताया मेट्रो ट्रेनों और विभिन्न प्रणालियों की आपूर्ति के लिए 3200 करोड़ रुपये का टेंडर लिया गया है। जिसके तहत भोपाल के लिए 27 और इंदौर के लिए 25 ट्रेन चलाने की जिम्मेदारी मिल रही है। इसमें ट्रेनों की स्थापना, संचालन और 15 वर्षों तक रखरखाव का काम कंपनी की ओर से किया जाएगा। इस परियोजना से इन दोनों शहरों के 57 लाख से अधिक लोगों को परिवहन सुविधा का फायदा मिलेगा।

गुजरात के सांवली में होगा निर्माण, एक मेट्रो में होंगी तीन कारें
कंपनी 52 गेज मोविया मेट्रो यात्री ट्रेन बनाएगी, जो तीन-कार वाली होगी। ये अत्याधुनिक, बेहद हल्की ट्रेनें भोपाल में 31 किमी लाइन पर 30 स्टेशनों के साथ 80 किमी प्रति घंटा की अधिकतम गति से संचालित होंगी। वहीं इंदौर में 29 स्टेशनों के साथ 31.5 किमी लाइन पर इनका संचालन होगा। इनका निर्माण एल्सटाम की गुजरात के सावली में अत्याधुनिक रोलिंग स्टाक निर्माण इकाई में किया जाएगा।


ट्रेन संचालन का पूरा सिस्टम विकसित करेगी कंपनी
कंपनी को मिलने वाले टेंडर में ट्रेन नियंत्रण (सीबीटीसी) सिग्नलिंग प्रणाली के साथ ट्रेन नियंत्रण एवं दूरसंचार प्रणाली लगाने का काम शामिल है। कंपनी दोनों प्रणालियों का सात साल तक रख-रखाव भी करेगी। एल्स्टाम इंडिया क्लस्टर के निदेशक ने बताया कि एल्सटाम इंडिया भारत में दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, लखनऊ, कोच्चि शहरों में मेट्रो का संचालन कर रही है। वहीं आगरा-कानपुर मेट्रो परियोजना का काम भी कर रही है। इसके अलावा कंपनी वर्तमान में आगरा-कानपुर, मुंबई मेट्रो लाइन तीन के लिए मेट्रो ट्रेनों और भारत की पहली सेमी हाई-स्पीड दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस परियोजना के लिए आधुनिक ट्रेनों का निर्माण कर रही है।

Share:

Next Post

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का दावा... प्रथम चरण में कांग्रेस को भारी समर्थन

Fri Jul 8 , 2022
भाजपा पर षड्यंत्र का आरोप भोपाल। मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव का प्रथम चरण बुधवार को संपन्न हो गया। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने प्रथम चरण में कांग्रेस को भारी समर्थन का दावा किया है। प्रदेश की जनता का आभार माना। साथ ही बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और कांग्रेस उपाध्यक्ष […]