img-fluid

रूस में टेकऑफ के तुरंत बाद सैन्य विमान क्रैश, हादसे में छह लोगों की मौत

September 30, 2026

मॉस्को। रूस (Russia) के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में मंगलवार को रक्षा मंत्रालय का एक सैन्य विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त (Military aircraft crashes) (Crashed / Involved in an accident) हो गया। हादसे में विमान में सवार छह लोगों की मौत हो गई। रूसी समाचार एजेंसी इंटरफैक्स ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी है।

शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त विमान टुपोलेव टीयू-154 था। यह सोवियत काल का तीन इंजन वाला जेट विमान है, जिसका इस्तेमाल लंबे समय तक यात्री और सरकारी सेवाओं के साथ-साथ सैन्य कार्यों के लिए भी किया जाता रहा है।

फ्यूल टैंक में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग

हादसा अमूर क्षेत्र के मजानोवस्की जिले में स्थित क्रास्नोयारोवो गांव के पास हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान में कुल सात लोग सवार थे। दुर्घटना में छह लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में दो ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि जमीन से टकराने के बाद विमान के फ्यूल टैंक में जोरदार विस्फोट हुआ। इसके बाद मलबे में भीषण आग लग गई। हादसे के वास्तविक तकनीकी कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रूसी अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।


  • 1968 में पहली बार भरी थी उड़ान

    टुपोलेव टीयू-154 ने पहली बार 1968 में उड़ान भरी थी। 1970 के दशक की शुरुआत में इसे व्यावसायिक और सरकारी सेवा में शामिल किया गया। सोवियत संघ के दौर में यह सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले यात्री विमानों में शामिल था। इसके 1,000 से अधिक विमान तैयार किए गए थे।

    व्यावसायिक यात्री सेवा से हटने के बाद भी इसके उन्नत संस्करणों का इस्तेमाल रूसी सेना और सरकारी एजेंसियां करती रही हैं। इनमें 223वां फ्लाइट स्क्वाड्रन भी शामिल है। विमान का इस्तेमाल सैन्य कर्मियों के परिवहन और विशेष अभियानों से जुड़े कार्यों के लिए किया जाता रहा है।

    2016 में भी हुआ था बड़ा टीयू-154 हादसा

    टीयू-154 से जुड़ा सबसे चर्चित हादसा दिसंबर 2016 में हुआ था। उस समय रूसी रक्षा मंत्रालय का एक टीयू-154 विमान सोची से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद काला सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान सीरिया जा रहा था।

    इस हादसे में रूसी सेना के प्रसिद्ध अलेक्जेंड्रोव एंसेंबल के सदस्यों, पत्रकारों और सैन्य कर्मियों समेत विमान में सवार सभी 92 लोगों की मौत हो गई थी।

    अमूर क्षेत्र में हुए ताजा हादसे के बाद घटनास्थल पर आपातकालीन राहत बलों और जांच टीमों को तैनात किया गया है। अधिकारी दुर्घटना के कारणों और विमान के अंतिम समय की परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं।

    Share:

  • INDIA ब्लॉक की बैठक में 'दरार'? अखिलेश और उद्धव ने बनाई दूरी, AAP-DMK भी बाहर

    Wed Sep 30 , 2026
    नई दिल्ली. चुनाव आयोग (election Commission) को लेकर जारी घमासान के बीच बुधवार को INDIA ब्लॉक के बड़े नेता (Senior leaders) दिल्ली में जुटेंगे. मकसद चुनावी मुद्दों पर विपक्ष (Opposition) की साझा रणनीति तय करना है. लेकिन बैठक शुरू होने से पहले ही विपक्षी एकजुटता पर सवाल खड़े हो गए हैं. कुछ दलों ने बैठक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved