क्राइम देश

ओडिशा में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी की पीट-पीटकर हत्‍या

फूलबनी (Phulbani) । ओडिशा (Odisha) में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म (Rape of underage girl) करने वाले व्यक्ति को पीड़िता के घरवालों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि पीड़िता के पिता और चाचा ने कथित तौर पर दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला, जिसने बाद में दोनों ने ओडिशा के कंधमाल जिले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।



यह घटना जिला मुख्यालय फुलबनी से लगभग 75 किलोमीटर दूर रायकिया पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक गांव में हुई। आरोप है कि कंक्रीट मिश्रण मशीन के एक ऑपरेटर ने शनिवार दोपहर को लड़की के साथ दुष्कर्म किया, लड़की घर के बाहर घूम रही थी। मृतक छत्तीसगढ़ का रहने वाला था जिसे एक ठेकेदार ने किसी काम के लिए नियुक्त किया था।

रायकिया पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पात्रा ने बताया कि घटना से गुस्साए उसके पिता और चाचा ने आरोपी को लाठियों से पीटा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बाद में दोनों ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया और अपराध कबूल कर लिया। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Share:

Next Post

शिवसेना विधायक ने प्रियंका चतुर्वेदी पर की विवादित टिप्पणी, सांसद ने बताया 'गद्दार'

Mon Jul 31 , 2023
मुंबई। शिवसेना विधायक संजय शिरसाट ने राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी पर विवादित टिप्पणी की, जिसे लेकर उनकी तीखी आलोचना हो रही है। बता दें कि प्रियंका चतुर्वेदी शिवसेना (उद्धव) पार्टी से सांसद हैं। संजय शिरसाट की टिप्पणी पर प्रियंका चतुर्वेदी ने भी पलटवार किया है और संजय शिरसाट को गद्दार बता दिया है। वहीं आदित्य […]