आचंलिक

विकास यात्रा की गाथा का विधायक और नपाध्यक्ष ने किया विमोचन

  • विकास यात्रा में कार्यकर्ताओ की कम उपस्थिति चर्चाओं का विषय रही

सीहोर। विकास यात्रा का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाना है। ताकि लोगों को पता लग सके कि उनके लिए सरकार क्या-क्या प्रयास कर रही है। विकास की लहर, हर वार्ड हर घर ही विकास यात्रा और विकास गाथा का मकसद है। प्रदेश के मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप सीहोर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदेश राय ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में जो विकास कार्य किए है, मैं दावे के साथ कहता हूं कि 2023 के विधानसभा चुनाव में विधायक सुदेश राय 40 हजार से अधिक रिकार्ड मतों से विजय श्री प्राप्त करेंगे।
उक्त विचार शहर के बड़ा बाजार में शनिवार को नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में निकाली गई विकास यात्रा के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहे। इस मौके पर विधायक सुदेश राय के मु य आतिथ्य में नगर पालिका द्वारा विकास गाथा का विमोचन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन और हमारे प्रदेश के मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मिशन ही डबल इंजन के कारण शहर का विकास स्मार्ट सिटी की तर्ज पर हो रहा है। उन्होंने बताया कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। शनिवार को नगर विकास यात्रा का शुभारंभ शहर के मंडी क्षेत्र के नरसिंहगढ़ नाके से आरंभ किया गया था, यात्रा का शहर के गंज और छावनी आदि क्षेत्र में मंच बनाकर क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया।



यात्रा में प्रभावी उपस्थिति नहीं
नगर भाजपा द्वारा शहर में निकाली गई विकास यात्रा से सामान्य जन नहीं जुड़ सका। छावनी क्षेत्र में निकली इस यात्रा में बड़े नेताओ के अलावा अन्य लोगो की उपस्थिति नगण्य थी। ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र में बड़े नेता ही इस यात्रा में शामिल थे जो कोतवाली चौराहे से प्रारंभ होकर बड़ा बाजार से सीहोर टाकीज चौराहा पहुंचकर समाप्त हुई। भाजपा का कार्यकर्ता इस महत्वकांछी यात्रा में शामिल नहीं होने से यात्रा अपना प्रभाव नहीं छोड़ सकीं। यही नहीं इस यात्रा में महिला मोर्चे की कम उपस्थिति रही। यात्रा का मु य उददेश्य अपनी सरकार की उपलब्धि बताना और जनसामान्य की समस्याएं सुनना और प्रभावी तरीके से उसका निराकरण करना था, लेकिन शहर में निकली यह यात्रा एक जुलूस के शक्ल में निकली और समाप्त हो गई।

Share:

Next Post

युवक की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Sun Feb 26 , 2023
सिरोंज। शनिवार को सहजादपुर के रोड पर अर्धनग्न अवस्था में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जिस हालत में युवक का शव मिला है है उसको देखते हुए मामला संदिग्ध दिखाई दे रहा है । पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर के मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। घटना की जांच […]