इंदौर न्यूज़ (Indore News)

125 बसें भरकर महाकाल लोक की तीर्थ यात्रा कराई विधायक विजयवर्गीय ने

  • 6200 महिलाओं को कराएंगे 2 तीर्थ स्थलों के दर्शन

इन्दौर। विधायक आकाश विजयवर्गीय आज सुबह अपने विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को मां बगलामुखी दर्शन और फिर वहां से उज्जैन महाकाल के लिए लेकर गए। विधानसभा तीन से हजारों की संख्या में महिलाएं बसों में सवार होकर दर्शन के लिए रवाना हुईं। विधायक ने इसके लिए सवा सौ बसों की व्यवस्था की है।

सुबह 8 बजे तय रूट के विभिन्न स्टॉप से महिलाएं बसों में सवार होकर रवाना हुईं। जानकारी के मुताबिक, इसके लिए करीब 6200 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। विधानसभा के प्रत्येक वार्ड से महिलाओं को लेकर बसें सबसे पहले मां बगलामुखी के लिए रवाना हुईं, जिसमें सभी महिलाओं को नाश्ता भी करवाया गया। उज्जैन रोड होते हुए सभी नलखेड़ा पहुंचेंगे और वहां दर्शन, पूजन के बाद भोजन करवाया जाएगा।


भोजन के बाद उज्जैन में व्यवस्था की गई है। यहां सभी को महाकाल दर्शन करवाए जाएंगे, जिसके बाद श्री महाकाल महालोक भी दिखाया जाएगा। इसके बाद सभी बसें महिलाओं को लेकर इंदौर लौटेंगी। लौटते समय बसों में ही महिलाओं के लिए खाने की व्यवस्था की गई है। उल्लेखनीय है कि हितग्राही सम्मेलन के दौरान विधायक आकाश विजयवर्गीय ने मातृशक्तियों को मां बगलामुखी और महाकाल के दर्शन कराने की घोषणा की थी।

Share:

Next Post

अग्निबाण की खबर के बाद कलेक्टर ने बैठाई जांच, अपात्र दिव्यांगों से वापस ली जाएगी स्कूटी

Wed Jan 25 , 2023
मुख्यमंत्री के हाथों 100 स्कूटी बांटी, घर-घर जाकर हो रही जांच, अब तक चार को नोटिस जारी इंदौर। 12 जनवरी को अप्रवासी भारतीय सम्मेलन की समाप्ति पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के हाथों 100 दिव्यांगों को बांटी गई स्कूटियां बंदरबाट ही साबित हुई। अग्निबाण की खबर के बाद कलेक्टर ने एक एक दिव्यांग के वैरिफिकेशन के […]