भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मप्र के 48 लाख लोगों को कृषि कानूनों के बारे में बताएंगे मोदी और शिवराज

  • जिला मुख्यालय, जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर लोग लाइव जुड़ेंगे

भोपाल। देश में जारी किसान आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज प्रदेश के 48 लाख लोगों को वर्चुअल संबोधित करेंगे। जिसमें ज्यादातर किसान होंगे, जिन्हें पीएम मोदी और सीएम शिवराज कृषि कानून के फायदे बताएंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रायसेन में आयोजित किसान सम्मेलन में प्रदेश के 35 लाख 50 हजार किसानों को खरीफ़ 2020 के दौरान हुई अतिवृष्टि के कारण 40 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों के हुए नुकसान और कीट व्याधि से हुई फसल हानि की 1600 करोड़ रुपए की राहत राशि देने की शुरूआत करेंगे।
रायसेन में कार्यक्रम दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा। प्रधानमंत्री मोदी 2 बजे संबाधित करेंगे। रायसेन में मुख्य कार्यक्रम में सीएम के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और कृषि मंत्री कमल पटेल उपस्थित रहेंगे। इसी के साथ यह कार्यक्रम सभी जिला मुख्यायलों, 313 जनपदी मुख्यालयों एवं 23 हजार ग्राम पंचायतों में लाइव रहेगा। भाजपा ने एक कार्यक्रम में लोगों की भीड़ जुटाने की अपेक्षा हर पंचायत स्तर तक कार्यक्रम करने का प्लान बनाया है। जिसके जरिए 48 लाख लोग शामिल होंगे। जिला मुख्यालयों के कार्यक्रमों में एक हजार लोग शामिल होंगे। सभी 52 जिलों में 52 हजार लोग शामिल होंगे। इसी तरह 313 जनपद मुख्यालयों में 500 की भीड़ जुटेगी। इससे 1.56 लाख लोगों तक पहुंचेंगे। प्रदेश की सभी 23 हजार पंचायत में कार्यक्रम होंगे। एक पंचायत में 200 लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे और सीएम शिवराज और पीएम मोदी को सुनेंगे। पंचायतों में 46 लाख लोग शामिल होंगे। इस तरह भाजपा ने पीएम मोदी के कार्यक्रम को 48 लाख से ज्यादा लोगों के बीच पहुंचाने की प्लानिंग की है।

Share:

Next Post

कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने में WHO की मदद को तैयार हुआ चीन

Fri Dec 18 , 2020
चीन ने गुरुवार को कहा कि वह कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के वैश्विक प्रयासों में विश्व स्वास्थ्य संगठन की मदद करने को तैयार है। दुनिया में महामारी फैलने को लेकर चीन सवालों के घेरे में है। तमाम विशेषज्ञ कोरोना वायरस का उत्पत्ति स्थल चीनी शहर वुहान को मानते हैं और उनका आरोप […]