भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मप्र हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधिपति बने मोहम्मद रफीक

भोपाल। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति मोहम्मद रफीक को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति की शपथ राजभवन में दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रविवार को सांदीपनि सभागार राजभवन में किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद थे।

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, गृह एवं विधि विधाई मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मंत्री किसान कल्याण एवं कृषि विकास कमल पटेल, मंत्री लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण प्रभूराम चौधरी, मंत्री सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम ओम प्रकाश सखलेचा, मंत्री औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन राजवर्धन सिंह दत्ती गांव, प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा, विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधिपतिगण, अधिवक्तागण, विधि-विधायी कार्य एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुये। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस ने शपथ विधि कार्यवाही का संचालन किया।

Share:

Next Post

मुख्यमंत्री शिवराज से मिलीं मिस एमपी

Sun Jan 3 , 2021
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से रविवार को निवास पर फेमिना मिस एमपी 2020 सुश्री रूद्रप्रिया यादव ने भेंट की। सुश्री रूद्रप्रिया अखिल भारतीय स्पर्धा के लिए तैयारी कर रही हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश की बेटी सुश्री रूद्रप्रिया को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। श्री रूद्रप्रिया के पिता श्री डी. के. यादव […]