img-fluid

सूरत में छेड़छाड़ की घटना पर बवाल, आरोपी गिरफ्तार; भीड़ के हंगामे से तनाव

April 25, 2026

सूरत। गुजरात के सूरत शहर (Surat city) में महिला से छेड़छाड़ (Tampering) की घटना के बाद इलाके में जमकर हंगामा देखने को मिला। व्यस्त क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है कि महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए थे। भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम (112) पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो चुके थे, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस से झड़प
घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने अल्थान इलाके के थाने के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नारेबाजी की और कुछ देर के लिए पुलिस के साथ झड़प भी हुई। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और भीड़ को वहां से हटाया गया। प्रदर्शन में महिला और पुरुष दोनों शामिल थे।



  • पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, हालात नियंत्रण में
    मामले को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि कानून अपने हाथ में न लें और शांति बनाए रखें। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया है।

    स्थानीय जनप्रतिनिधि ने की शांति की अपील
    सूचना के अनुसार, स्थानीय विधायक मनु पटेल भी मौके पर पहुंचे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

    पहले भी सामने आ चुका है गंभीर मामला
    इससे पहले सूरत के सरौली इलाके में एक अन्य गंभीर मामला सामने आया था, जिसमें एक व्यक्ति को तीन साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।

    फिलहाल, ताजा मामले में पुलिस जांच जारी है और इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

    Share:

  • मुंबई में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी क्लास, MNS ने शुरू किया प्रशिक्षण केंद्र

    Sat Apr 25 , 2026
    मुंबई। महाराष्ट्र में ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा (Marathi language) को लेकर सख्ती के बीच अब राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने एक नई पहल शुरू की है। पार्टी ने बाहर से आए चालकों को मराठी सिखाने के लिए कोचिंग सेंटर शुरू किया है। यह केंद्र मुंबई से सटे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved