भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

नारी शक्ति के सम्मान की रक्षा के लिए आगे आए 10 लाख से अधिक अभिमन्यु

  • 1 से 15 अगस्त तक संचालित किया गया अभियान का दूसरा चरण
  • विभिन्न प्रतियोगिताओं के 1200 से अधिक विजेताओं को किया गया सम्मानित

भोपाल। बाल्यकाल से ही पुरुषों में लैंगिक समानता और महिलाओं के प्रति विशेष सम्मान की भावना जाग्रत कर उन्हें महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा ‘अभिमन्युÓ अभियान का संचालन किया गया। प्रथम चरण की भांति ही अभिमन्यु अभियान के द्वितीय चरण में भी प्रदेशभर के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
प्रदेश के सभी जिलों में1 से 15 अगस्त तक चलाए गए इस अभियान में 10 लाख से अधिक लोग शामिल हुए। अभि मन्यु अभियान के द्वितीय चरण के दौरान स्कूलों, कॉलेजों व सार्वजनिक स्थानों पर वाद-विवाद प्रति योगिता, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक, स्लोगन, प्रश्नावली हल करवाने, समूह चर्चा, लघ ुफिल्मों का प्रदर्शन एवं मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। सभी जिलों के प्रमुख स्थानों जैसे-रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, पर्यटन स्थलों, तहसील कार्यालयों,ं कलेक्टर कार्यालय, शॉपिगं मॉल आदि स्थानों पर अभिमन्यु के शुभंकर के कट-आउट का सेल्फी प्वाइंट बनाया गया और विभिन्न प्रतिभागियों को अभिमन्यु बैज व अभिमन्यु स्टीकर प्रदान किए गए। पुलिस के प्रति बालक-बालिकाओं व आमजन की सोच के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए जागरुकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस मुख्यालय द्वारा तैयार प्रश्नावली स्कूल-कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थानों पर वितरित कर हल करवाई गई। विशेष तौर पर अधिक से अधिक पुरुष वर्ग को सम्मिलित किया गया और उन्हें अभिमन्यु के पोस्टर सहित मैं हूं अभिमन्यु लिखी टीशर्ट भी वितरित की गई।


50000 विद्यार्थियों को प्रश्नावली वितरित
अभियान के दौरान प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों के लगभग 50000 विद्यार्थियों को प्रश्नावली वितरित की गई। इसके साथ ही जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर स्कूल/कॉलेज के विद्यार्थियो,ं एनजीओं एवं स्थानीय कलाकारों के सहयोग से नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया। साथ ही लोगों को मनोरंजन के साथ ही समाज के गंभीर विषयों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर लघु फिल्में भी दिखाई गईं। अभियान के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ ही महिला अपराध को रोकने में अहम भूमिका निभाने वालों, पुरुषों द्वारा किए जाने वाले कार्यक्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाली महिलाओं तथा महिला उत्थान के क्षेत्र में कार्य कर रहे पुरुषों का सम्मान किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में ऐसे 1200 लोगों को जिला स्तर पर पुरस्कृत किया गया। अभियान के दौरान शुभंकर अभिमन्यु के कटआउट एवं फ्लेक्स लगाकर आमजन को लैंगिक भेदभाव दूर कर महिलाओं को उनकी योग्यता अनुरूप समान अवसर उपलब्ध करवाने संबंधी शपथ दिलाई गई।

लैंगिक समानता व संस्कारों का दिया ज्ञान
मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा इस अभियान के दौरान बालकों व पुरुषों को लैंगिक समानता एवं संस्कारों का ज्ञान देने के साथ ही उन्हें महिलाओं के प्रति संवेदनशील बनाने की भी पहल की गई। इस अभियान के दौरान समय-समय पर बालकों के क्रियाकलापों का आकलन किया गया। साथ ही उन्हें विभिन्न अपराधों की जानकारी देकर उनके दष्पुरिणामों से भी अवगत करवाया गया। अभिमन्यु अभियान को स्कूल एवं शिक्षा विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, संस्कृति विभाग, पर्यटन विभाग, ग्रामीण एवं पंचायत विभाग, परिवहन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग तथा विभिन्न एनजीओ के समन्वय से संचालित किया गया।

Share:

Next Post

भाजपा के रणनीतिकारों के कांग्रेस के सारे दांव फेल

Mon Sep 11 , 2023
भोपाल। मप्र में पांचवी बार सरकार बनाने के लिए भाजपा के रणनीतिकारों ने रणनीति का ऐसा जाल बुना है, जिसके कारण कांग्रेस के सारे दांव फेल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा के नेतृत्व में जहां सत्ता और संगठन पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में है, वहीं केंद्रीय नेतृत्व के […]