img-fluid

बदलते व्यापारिक दौर में व्यापार बढ़ाने ज्यादा समय देना होगा: कैट

October 01, 2026

  • ऑनलाइन बाजार और बड़ी कंपनियों की प्रतिस्पर्धा पर मंथन, त्योहारी सीजन में स्थानीय बाजार मजबूत करने पर जोर

मंडला/जबलपुर। बदलते व्यापारिक परिवेश और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच स्थानीय व्यापार को नई दिशा देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) की महत्वपूर्ण व्यापारिक बैठक नर्मदा इन होटल में आयोजित हुई। बैठक में ऑनलाइन व्यापार, राष्ट्रीय कंपनियों और बड़े कारोबारी समूहों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच स्थानीय व्यापारियों के सामने आ रही चुनौतियों तथा उनसे निपटने की रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक में जबलपुर से कैट के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र पचौरी, संभागीय महामंत्री राजा सराफ, संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी और जिला मंत्री आशु अग्रवाल सहित मंडला कैट अध्यक्ष डॉ. संजय तिवारी मौजूद रहे। मंडला एवं आसपास के विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों से करीब 45 से अधिक पदाधिकारी और व्यापारिक प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।



  • व्यापार से समय निकालकर व्यापार पर करें चिंतन
    बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि रोजमर्रा के कारोबार में व्यस्त रहने के कारण व्यापारी अक्सर अपने व्यापार के भविष्य की रणनीति बनाने के लिए पर्याप्त समय नहीं निकाल पाते। प्रतिनिधियों ने कहा कि बदलते बाजार में केवल रोज का कारोबार करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यापारी को अपने व्यापार से समय निकालकर व्यापार को बढ़ाने, ग्राहकों की बदलती जरूरतों को समझने और भविष्य की रणनीति तैयार करने पर भी ध्यान देना होगा। प्रतिनिधियों ने कहा कि ऑनलाइन बाजार, राष्ट्रीय कंपनियों, बड़ी कंपनियों की प्रतिस्पर्धा और नई व्यापारिक तकनीकों के दौर में स्थानीय व्यापारियों को भी समय के साथ बदलाव अपनाने होंगे। ग्राहकों की बदलती पसंद और बाजार की नई परिस्थितियों को समझकर व्यापार करने की रणनीति तैयार करना आवश्यक है। बैठक में आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए स्थानीय बाजार को मजबूत करने, ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने और व्यापार बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने व्यापारी एकजुटता, आपसी सहयोग और अनुभवों के आदान-प्रदान को व्यापारिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। बैठक की शुरुआत कैट मंडला अध्यक्ष डॉ. संजय तिवारी के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने मंडला में कैट को और अधिक सशक्त बनाने तथा अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोडऩे का आह्वान किया।

    Share:

  • सेवा संकल्प यात्रा में गूंजा 'सेवा ही संगठन' का संदेश

    Thu Oct 1 , 2026
    भाजयुमो ने निकाली भव्य बाइक रैली, महापुरुषों को नमन, पौधरोपण, छात्र संवाद और सफाई मित्रों का सम्मान जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा कार्यों को रेखांकित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर ग्रामीण द्वारा बुधवार को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved