देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश राजनीति

मप्रः भाजपा जानती है गरीबी का दर्द, कांग्रेस नेताओं को यह अनुभव कहां : शर्मा

खंडवा/भोपाल। भाजपा ने सिर्फ गरीबी हटाने का नारा नहीं दिया, बल्कि गरीबों के जीवन स्तर को भी बेहतर बनाने का काम किया है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यह काम कर रहे हैं। गरीबी हटाने के लिए गरीबी का दर्द होना चाहिए, विजन होना चाहिए और झोपड़ी में रहने का अनुभव भी चाहिए, लेकिन कांग्रेस के नेताओं यह अनुभव कहां है? हमारे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ने गरीबी देखी है। इसीलिए आज भाजपा की सरकारें देश और प्रदेश से गरीबी हटाने में लगी हुई हैं।

यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को खंडवा लोकसभा के बड़वाह में पार्टी उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने युवा सम्मेलन और पत्रकारवार्ता को भी संबोधित किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री कमल पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता हितेंद्र सोलंकी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।


झूठ, धोखा और छल-कपट कांग्रेस की परंपरा
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में झूठ बोलने की परंपरा पुरानी है। इनका सिद्धांत ही फूट डालो और शासन करो का रहा है। मध्यप्रदेश में तो इन्होंने झूठ के इतिहास रचे हैं। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह तो अंतरराष्ट्रीय स्तर के झुठेले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त हो गया है। मध्यप्रदेश में तो कमलनाथ और दिग्विजयसिंह अपने-अपने बेटों को जमाने में लगे हुए हैं। उन्हें कांग्रेस पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में गलती से 15 माह के लिए कांग्रेस की सरकार बन गई। कमलनाथ को मुख्यमंत्री तो बनाया, लेकिन पर्दे के पीछे से सरकार दिग्विजय सिंह ने चलाई। उन्होंने वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया। 15 माह सिर्फ भ्रष्टाचार किया औैर इसको बढ़ावा दिया। उन्होंने तो प्रदेश की बेटी, भांजियों से भी धोखा किया गया। किसानों, गरीबों के साथ छल-कपट हुआ। किसानों का कर्ज आज तक माफ नहीं हुआ।

2003 से पहले सड़कें थीं, बिजली थी न पानी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2003 से पहले के मध्यप्रदेश को याद कीजिए। न सड़कें थी, न बिजली थी, न पानी था और न ही मूलभूत सुविधाएं थीं। आज प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा हुआ है। हर गांव प्रधानमंत्री सड़क योजना से जुड़ा है। 2003 से पहले मध्यप्रदेश में केवल 7 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती थी, लेकिन आज स्थितियां बदल गईं हैं। पहले गैस कनेक्शन के लिए सिफारिशें लगानी पड़ती थीं, लेकिन आज हर गरीब के घर में गैस कनेक्शन हैं।

युवाओं से आह्वान-हर बूथ जीतकर दें नंदू भैया को श्रद्धांजलि
विष्णुदत्त शर्मा ने बड़वाह में युवा सम्मेलन में कहा कि आज केंद्र औैर प्रदेश की भाजपा सरकार कई गरीब कल्याण की योजनाएं चला रही हैं। युवाओं को इन योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने के लिए जुटना होगा। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में हमारा देश, हमारा प्रदेश हर क्षेत्र में सशक्त होने के साथ ही समृद्धशाली और वैभवशाली बन रहा है।

उन्होंने कहा, कांग्रेस की सरकार के समय स्व. राजीव गांधी ने कहा था कि वे एक रूपए भेजते हैं, जिसमें से 10 पैसा ही हितग्राही तक पहुंचता है, बाकी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है, लेकिन आज हर गरीब के खातों में सीधे पूरी राशि भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सभी 323 बूथों पर विजयी होना है, इसके लिए प्रभावी रणनीति बनाने का काम युवा साथियों को करने की जरूरत है। पार्टी ने नंदू भैया के साथी ज्ञानेश्वर पाटिल को उम्मीदवार बनाया है। इसलिए हर बूथ जीतकर स्व. नंदू भैया को सच्ची श्रद्धांजलि दें। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

MP: प्रदेश में विनाश की कहानी लिख गए थे दिग्विजय सिंह : शिवराज

Sun Oct 17 , 2021
जनसभाओं में मुख्यमंत्री ने कहा- कांग्रेस ने विकास के सारे काम ठप कर दिए थे, हमने विकास को गति दी भोपाल। सरकार, सरकार में फर्क होता है। हम विकास के लिए काम करते हैं और कांग्रेस विनाश के लिए। दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री रहते प्रदेश को बर्बाद कर दिया था। प्रदेश के विनाश की कहानी […]