img-fluid

MP: डीजे पर नाचने को लेकर खूनी विवाद,18 साल के युवक की चाकू से हत्या, एक घायल

September 23, 2026

मध्य प्रदेश के धार जिले के मनावर तहसील अंतर्गत ग्राम देवरा में डोल ग्यारस के त्यौहार के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है। डोल ग्यारस के कार्यक्रम में डीजे पर नाचने के दौरान हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर 18 वर्षीय युवक की हत्या कर दी, जबकि इस वारदात में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

डीजे पर नाचने के दौरान हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, ग्राम देवरा में डोल ग्यारस का चल समारोह निकल रहा था। गांव का 18 वर्षीय विकास किराड़े अपने साथी सावन के साथ कार्यक्रम देखने और डीजे पर नाचने गया था। डांस करने के दौरान ही कुछ अन्य युवकों के साथ उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावर अपने साथियों के साथ विकास पर टूट पड़े।

पीठ और पेट पर चाकू से वार, अस्पताल में तोड़ा दम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के बाद हमलावरों ने धारदार हथियार से विकास और सावन पर हमला कर दिया। हमले के कुछ ही देर बाद विकास खून से लथपथ होकर ज़मीन पर गिर पड़ा। उसकी पीठ और पेट पर धारदार हथियार के गहरे घाव थे। आसपास के लोग दोनों घायलों को तुरंत मनावर के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने 18 वर्षीय विकास को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सावन को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बड़वानी रेफर कर दिया गया है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मनावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर हमलावरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Share:

  • मुख्य चुनाव आयुक्त को निलंबित कर एसआईआर प्रक्रिया रोकी जाए - राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल

    Wed Sep 23 , 2026
    नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Rajyasabha MP Kapil Sibbal) ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को निलंबित कर (Chief Election Commissioner should be Suspended) एसआईआर प्रक्रिया रोकी जाए (SIR process Halted) । राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग और चल रही खास गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर मुख्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved