देश मध्‍यप्रदेश

MP: कांग्रेस को आज लगेगा बड़ा झटका, कई दिग्गज नेता होंगे भाजपा में शामिल

भोपाल। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) से पहले कांग्रेस (Congress) से बीजेपी (BJP) में नेताओं (leaders) के आने का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश (Madhya Pradesh) में भाजपा कांग्रेस को फिर एक बड़ा झटका (big shock) देने जा रही है। आज बड़ी संख्या में कांग्रेस के दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

इसमें पूर्व मंत्री और खातेगांव से कांग्रेस प्रत्याशी रहे दीपक जोशी की घर वापसी होगी। चर्चा है की दीपक जोशी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में फिर से शामिल होंगे। दीपक जोशी भाजपा के सीनियर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे है। वहीं, सागर में कांग्रेस के दिग्गज नेता अरुणोदय चौबे भी भाजपा में शामिल होंगे। इसके अलावा कांग्रेस नेता शिवदयाल बागरी भी भाजपा का हाथ थामेंगे।


सागर की खुरई सीट से विधायक रहे अरुणोदय चौबे
बता दें कि अरुणोदय चौबे सागर जिले की खुरई सीट से कांग्रेस के विधायक रहे हैं। विधानसभा चुनाव में खुरई सीट से मुख्य दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन उन्होंने चुनाव के कुछ महीने पहले ही कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस ने उन्हें खुरई में रक्षा राजपूत को प्रत्याशी बनाया था। इस लोकसभा चुनाव में अरुणोदय सागर सीट से कांग्रेस के मजबूत दावेदार माने जा रहे थे, हालांकि उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी उम्मीदवारी से कदम पीछे खींच लिए थे।

Share:

Next Post

CM डॉ. मोहन यादव आज अपनी कैबिनेट के साथ देखेंगे फिल्म आर्टिकल 370

Mon Mar 11 , 2024
भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) आज (सोमवार को) अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ फिल्म आर्टिकल 370 (article 370) देखने के लिए जाएंगे। रात आठ बजे से ड्राइव इन सिनेमा एमपी टूरिज्म में इस फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की […]