बड़ी खबर भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मप्रः 28वें निमाड़ उत्सव का आज संस्कृति मंत्री करेंगी शुभारम्भ

खरगौन। संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर (Culture Minister Usha Thakur) शुक्रवार, 19 नवम्बर को महेश्वर में नर्मदा तट पर प्रदेश को गौरवान्वित करने वाले 28वे निमाड़ उत्सव का शुभारंभ (28th Nimar festival inaugurate) करेगी। पिछले 2 वर्षों से कोरोना महामारी के कारण इस उत्सव का आयोजन नहीं हो सका था। अब पुन: निमाड़ उत्सव में निमाड़ सहित प्रदेश की संस्कृति की अनोखी छाप बिखरेगी।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर अनुग्रहा पी. और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने गुरुवार को स्थल का जायजा लिया। इससे पूर्व दोनो अधिकारियों ने कंट्रोल रूम स्थित शहर में लगे सीसी टीवी कैमरे के सम्बध में पुलिस अधिकारियों और नगर पालिका के साथ बैठक की। इसके पश्चात निमाड़ उत्सव के लिए महेश्वर के विभिन्न मार्गों से आने वाले पर्यटकों के लिए पार्किंग व्यवस्था का अवलोकन किया। वाहनों के लिए पार्किंग किले की नीचे स्थित स्पोर्ट्स हॉल और महेश्वर-मंडलेश्वर रोड पर होगी। वाहनों की पार्किग के पुलिस अधिकारियों चियनित स्थानों साइलेट बोर्ड (संकेतक) लगाने के निर्देश दिए। पर्यटक पैदल सामने वाले घाट से आ सकेंगे।


कलेक्टर ने एसडीएम ओमनारायण सिंह को निर्देश दिए कि मंच की व्यवस्था के लिए प्रथक से तहसीलदार को लगाए जो मंच व्यवस्था के प्रभारी होंगे। बेरिकेट को पुन: जाँचे किस तरह की लापरवाही न हो। वही बैठक वीआईपी व्यबस्था का जिम्मा स्वयं संभाले। इस दौरान एसडीओपी डीआरएस चौहान, थाना प्रभारी वरूण तिवारी, तहसीलदार बामनिया उपस्थित रहे।

निमाड उत्सव के आयोजम में पहली बार नवीनता
जनजाति लोक कला एवं बोली विकास अकादमी व जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद खरगोन द्वारा महेश्वर में आज से 21 नवंबर तक निमाड उत्सव का आयोजन किया जाएगा। महेश्वर में आयोजित होने वाले निमाड़ उत्सव में पहली बार तीन नवीन खेल विधाओं को शामिल जाएगा। इन नवीन खेल विधाओं में मलखंब, कयाकिंग और मार्षलआर्ट के डेमों को शामिल किया गया है।

रात में होगा अलंकरण समारोह
निमाड़ उत्सव के दौरान दो राष्ट्रीय सम्मान भी प्रदान किए जाएंगे। अलंकरण समारोह में वर्ष 2020-21 का राष्ट्रीय तुलसी सम्मान तिलकराम पेन्द्राम और राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान वर्ष 2020-21 मालिनी अवस्थी को प्रदान किया जाएगा। निमाड़ उत्सव के पहले दिन महेश्वर में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएँ होगी। इसमें रैली प्र्रात: 8 बजे से 10 बजे तक उत्कृष्ट विद्यालय महेश्वर घाट पर, कबड़ी (बालक) प्रात: 9 बजे से, रांगोली दोपहर 2 से 3 बजे तक अहिल्या घाट, नौका सज्जा दोपहर 3 से 5 बजे तक अहिल्या घाट, मार्षल आर्ट का डेमो सांय 6:30 बजे से 6:45 बजे तक अहिल्या घाट पर आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात शाम को नर्मदा आरती और इसके तत्काल पश्चात सायं 7 बजे संस्कृति मंत्री ठाकुर द्वारा निमाड़ उत्सव का विधिवत शुभारंभ करेगी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

MP: शिक्षक भर्ती परीक्षा में अन्य पिछड़े वर्ग को 14% आरक्षण ही दें : High Court

Fri Nov 19 , 2021
जबलपुर। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (Madhya Pradesh High Court) में गुरुवार को अन्य पिछड़ा वर्ग (Other backward classes) को राज्य सरकार द्वारा दिये गए 27 फीसदी आरक्षण (27% reservation) को लेकर लगाई गई याचिकाओं पर सुनवाई हुई। इस दौरान उच्च न्यायालय (High Court) ने एक अहम अंतरिम आदेश देते हुए राज्य सरकार से कहा है […]