img-fluid

MP: भोपाल में रेस्टोरेंट से मंगाए सैंडविच में निकली मरी हुई मक्खी, फूड डिपार्टमेंट तक पहुंची शिकायत

June 18, 2026

भोपाल। भोपाल (Bhopal) में एक महिला रेस्टोरेंट (Restaurant) पहुंची थी. आरोप है कि वहां जो सैंडविच (Sandwich) लिया, उसमें मक्खी निकल आई. महिला ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया. इस मामले की शिकायत फूड डिपार्टमेंट (Food Department) तक पहुंच गई. अब इस मामले की जांच की जा रही है. वहीं पूरा मामला सामने आने के बाद फूड सेफ्टी को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं.

मामला भोपाल के टीटी नगर (TT Nagar) इलाके के प्लेटिनम प्लाजा का है. यहां रहने वाली शोभा अहिरवार ने इलाके के एक फास्ट फूड आउटलेट से सैंडविच मंगाया था. सब कुछ सामान्य था, लेकिन खाते-खाते उनकी नजर सैंडविच के अंदर किसी काले रंग की चीज पर पड़ी. जब उन्होंने ध्यान से देखा तो पता चला कि वह एक मृत मक्खी थी.


  • शोभा के मुताबिक, मक्खी देखकर उन्होंने तुरंत खाना बंद कर दिया और सैंडविच का वीडियो और फोटो रिकॉर्ड किया. फिर सीधे फूड डिपार्टमेंट से शिकायत कर दी. उनका कहना है कि खाने में इस तरह की गंदगी मिलना सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है.

    इधर शिकायत मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग भी हरकत में आ गया. विभाग की टीम संबंधित फास्ट फूड सेंटर पहुंची और जांच शुरू कर दी. अधिकारियों ने मौके पर जायजा लिया., खाद्य सामग्री की जांच की और जरूरी सैंपल लिए. अब इन सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

    इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भी नाराजगी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बाहर खाना आजकल लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. ऐसे में रेस्टोरेंट और फास्ट फूड सेंटरों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है. अगर साफ-सफाई के नियमों का पालन नहीं होगा तो लोगों की सेहत खतरे में पड़ सकती है।

    फिलहाल इस मामले में जांच जारी है. अब सबकी नजर खाद्य सुरक्षा विभाग की रिपोर्ट और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी है. अगर शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित प्रतिष्ठान पर नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

    Share:

  • सपा में टूट की अटकलें तेज, ओपी राजभर का दावा - ‘बागी बलिया’ का नेता करेगा नेतृत्व

    Thu Jun 18 , 2026
    लखनऊ । यूपी (UP) की राजनीति में कैबिनेट मंत्री, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख और एनडीए सहयोगी ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) के बार-बार किए जा रहे दावे ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के भीतर संभावित टूट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है. राजभर ने एक बार फिर न […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved