
इंदौर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court) ने प्रदेश के जिला एवं सत्र न्यायालयों (District and Sessions Courts) में सहायक ग्रेड-ढ्ढढ्ढढ्ढ के रिक्त पदों (Vacant posts) पर सीधी भर्ती निकाली है। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1174 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन (Online Application) आमंत्रित किए गए हैं।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कल से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधारने की सुविधा 19 सितंबर दोपहर 12 बजे से 21 सितंबर शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इस भर्ती से संबंधित प्रारंभिक परीक्षा की तिथि बाद में अधिसूचित की जाएगी।
स्नातक के साथ कम्प्यूटर योग्यता जरूरी
सहायक ग्रेड-ढ्ढढ्ढढ्ढ पद के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना आवश्यक है। इसके साथ कम्प्यूटर संबंधी निर्धारित योग्यता भी जरूरी है। अभ्यर्थी के पास मध्यप्रदेश एजेंसी फॉर प्रमोशन ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी अथवा मध्यप्रदेश शासन से मान्यता प्राप्त संस्था से सीपीसीटी स्कोर कार्ड होना चाहिए। इसके अलावा मध्यप्रदेश शासन से मान्यता प्राप्त संस्थान से एक वर्षीय कम्प्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा भी मान्य होगा। भर्ती विज्ञापन में विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण संबंधी प्रावधान भी दिए गए हैं। भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित परीक्षा प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इसकी विस्तृत जानकारी मप्र हाईकोर्ट की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved