img-fluid

MP: मीटिंग में शराब का जाम! सहकारी बैंक के अधिकारी ने की ऐसी हरकत, व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

September 29, 2026

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में मैनिखापा के समिति प्रबंधक राकेश चौकसे शराब पीते नजर आने का मामला सामने आने के बाद बैंक की कार्यप्रणाली और अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बैठक जैसी आधिकारिक और जिम्मेदाराना गतिविधि के दौरान शराब का सेवन करते दिखाई देना न केवल अनुशासनहीनता का मामला है, बल्कि उस व्यवस्था का भी आईना है जिसमें अधिकारी अपने कर्तव्यों और गरिमा को लेकर कितने गंभीर हैं।

बताया गया है कि सोमवार को बैंक के महाप्रबंधक द्वारा समितियों के कामकाज और योजनाओं की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई थी। इसी दौरान एक समिति प्रबंधक शराब का पैग गटकते हुए कैमरे में नजर आया। बैठक में जिले के अन्य समिति प्रबंधक और संबंधित अधिकारी भी जुड़े हुए थे।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब अधिकारी कैमरे के सामने खुलेआम ऐसी हरकत करने का दुस्साहस कर सकता है, तो उसे विभागीय कार्रवाई का डर आखिर क्यों नहीं रहा? मामला सामने आने के बावजूद यदि जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे रहते हैं तो यह केवल संबंधित कर्मचारी की गलती नहीं, बल्कि पूरी निगरानी व्यवस्था की विफलता मानी जाएगी। उच्चाधिकारियों का यह नकारापन कर्मचारियों को अप्रत्यक्ष रूप से मनमानी की छूट देने जैसा है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अफसर कार्रवाई करते हैं या फिर हर बार की तरह मामला दबाकर खानापूर्ति कर दी जाती है।

Share:

  • MP: ITM यूनिवर्सिटी के BBA छात्र की संदिग्ध सड़क हादसे में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    Tue Sep 29 , 2026
    ग्वालियर के थाना झांसी रोड क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ITM यूनिवर्सिटी के BBA छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान अमित राजपूत निवासी ग्राम महाराजपुर, जिला मुरैना के रूप में हुई है। अमित ग्वालियर स्थित ITM यूनिवर्सिटी से BBA की पढ़ाई कर रहा था। घटना की जानकारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved