खेल भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

म.प्र. हॉकी अकादमी की टीम ने ग्रुप-बी में साई-बी की टीम को 7-0 से पराजित किया

भोपाल। खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग-2021-22 (Khelo India Women’s Hockey League-2021-22)  (अंडर-21) का दूसरा चरण 22 से 28 फरवरी तक लखनऊ, उत्तर प्रदेश में खेला जा रहा है। इस लीग के ग्रुप-बी में मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी (Madhya Pradesh State Women’s Hockey Academy) की टीम ने साई-बी की टीम को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से पराजित कर विजयी शुरूआत की।

म.प्र. हॉकी अकादमी की खिलाड़ी साधना सेंगर ने पहले क्वार्टर के 6वें मिनट में फील्ड गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। दूसरे क्वार्टर के 20वें मिनट में योगिता बोरा तथा 27वें मिनट में भूमिक्षा साहू ने एक-एक फील्ड गोल कर टीम को 3-0 से आगे कर दिया। मैच के तीसरे क्वार्टर के 37वें मिनट में अकादमी की खिलाड़ी ऋतिका सिंह ने पेनाल्टी कार्नर से एक गोल और 42वें मिनट में एक फील्ड गोल कर टीम को 5-0 की बढ़त दिलाई। मैच के चौथे और अंतिम क्वार्टर में अकादमी की खिलाड़ी नीरज राणा ने 52वें तथा 55वें मिनट में टीम के लिए एक-एक फील्ड गोल किए। इस प्रकार म.प्र. हॉकी अकादमी ने यह मुकाबला 7-0 से जीत लिया। साई-बी की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।



उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग का प्रथम चरण 15 से 21 दिसम्बर, 2021 तक नई दिल्ली में खेला गया था। जिसमें मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी 12 अंकों के साथ ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रही। खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग-2021-22 (अंडर-21) के अंतर्गत 23 फरवरी को म.प्र. हॉकी अकादमी का मुकाबला स्पोर्ट्स होस्टल, भुवनेश्वर की टीम से अपरांह 03ः15 बजे से प्रारंभ होगा।

Share:

Next Post

नीलकंठ महादेव मंदिर के बाहर योगी आदित्यनाथ की जीत के लिए बड़ी बहन लगाती हैं प्रसाद की दुकान

Tue Feb 22 , 2022
नई दिल्ली। ऋषिकेश (Rishikesh) से 36 किलोमीटर दूर नीलकंठ महादेव मंदिर (Neelkanth Mahadev Temple) के बाहर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की बड़ी बहन प्रसाद की दुकान लगाती हैं। वह रोज मंदिर में अपने भाई की सफलता की प्रार्थना करती हैं। नीलकंठ महादेव मंदिर के बाहर प्रसाद की लगभग 70 दुकानों में […]