img-fluid

MP: छतरपुर जिले में मंदिर के पुजारी ने 2 मासूम बच्चियों से किया रेप, प्राइवेट पार्ट काटा

July 06, 2025

छतरपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर जिले (Chhatarpur district) में दो मासूम बच्चियों (Two innocent girls.) के साथ दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। एक मंदिर के पुजारी (Priest) ने प्रसाद देने के बहाने दो मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया। दोनो बच्चियां आपस में चचेरी बहने हैं। आरोपी ने मंदिर के अंदर ही घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने एक मासूम बच्ची के प्राइवेट पार्ट को भी काट डाला। दोनों बच्चियों को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों की हालात में सुधार बताया जा रहा है।


मामला छतरपुर जिले की गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र का है। पुजारी भगवन शरण दुबे ने दो मासूम बच्चियों के साथ रेप की घटना को उस समय अंजाम दिया जब वह मंदिर के सामने से गुजर रही थीं। बच्चियों की उम्र 5 वर्ष और 6 वर्ष की है। घायल अवस्था में बच्चियां घर पहुंची और माता पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर थाने पहुंचे और देर रात आरोपी पर मामला दर्ज कराया।

परिजनों ने बताया कि जब हम लोग आरोपी के पास पहुंचे तो उसने त्रिशूल से उन पर हमला कर दिया। उसके बाद वे लोग थाने पहुंचे। गढ़ी मलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ऊजरा गांव का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ धारा 332c 65 (2) 351 (2) BNS 5 एम/6 और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने घटना के दौरान बच्ची के प्राइवेट पार्ट को चोटिल कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

Share:

  • स्मृति ईरानी के बढ़ते वजन पर राम कपूर ने कर दिया कमेंट, अब दी सफाई

    Sun Jul 6 , 2025
    मुंबई। राम कपूर (Ram Kapoor) अपने स्टेटमेंट्स को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। कई बार वह इस वजह से ट्रोल हो जाते हैं, लेकिन फिर भी वह अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटते हैं। कुछ दिनों पहले राम कपूर (Ram Kapoor) ने स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को लेकर एक स्टेटमेंट दिया था जिसमें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved