भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

हरियाणा में मप्र की मासूम से दुष्कर्म और हत्या, शिवराज ने भेजी अपनी पुलिस

  • सीएम खट्टर से की बात, तत्काल कार्रवाई और विस्तृत जांच की जरूरत बताई

भोपाल। हरियाणा के झज्जर जिले में दमोह जिले की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संज्ञान में लिया है। उन्होंने आज सुबह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से दूरभाष पर चर्चा की ओर तत्काल कार्रवाई और विस्तृत पुलिस जांच का अनुरोध किया है। शिवराज ने जांच के लिए मप्र की पुलिस टीम भी झज्जर के लिए रवाना कर दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने खट्टर से कहा कि घटना के संबंध में तत्काल आवश्यक कदम उठाने के लिए मप्र की पुलिस टीम भी भेजी जा रही है। दोषी व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए। जिस पुलिस थाने के कर्मचारियों ने पीडि़ता के परिजनों की गुहार नहीं सुनी और उन्हें थाने से लौटा दिया था। उन पर भी कार्रवाई की जरूरत बताई है। मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही पीडि़त परिवार को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

बर्थडे के बाद दरिद्रे ने की हत्या
दमोह निवासी पांच साल की मासूम का 20 अक्टूबर को बर्थडे था। रात को हार्डकोर क्रिमिनल रात को घर आया और बच्ची के पिता को लेकर जाकर अपने घर में बंद कर दिया। इसके बाद मां के साथ अभद्रता की। तो वह छिपकर बैठ गई। उसके बाद वह सोते से मासूम को उठाकर ले गया। अपने घर को अंदर से बंद कर वारदात को अंजाम दिया। मां थाने पहुंची तो पुलिस ने भगा दिया। एसपी के निवास पर पहुंचे तो पुलिस भेजी। तब तक मासूम की सांसें थम चुकी थी। इस मार्मिक घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरियाणा के सीएम से बात करके दोषी को सख्त सजा दिलाने की मांग की है।

Share:

Next Post

लव जिहाद काननू पर कैबिनेट की मुहर

Tue Dec 22 , 2020
भोपाल। प्रदेश सरकार लव जिहाद के खिलाफ विधानसभा में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक लाने जा रही है। इससे जुड़े प्रस्ताव पर आज शिवराज कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में गृह विभाग ने विधेयक पेश किया। जिसे मंजूरी मिल गई है। अब इसे सोमवार से शुरू हो […]