भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

पिछड़ा वर्ग सशक्तिकरण के लिए देश में मप्र एक उत्कृष्ट उदाहरण

  • मोर्चा के पदाधिकारियों, सांसद-विधायक और निगम मंडल अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की बैठकों में बोले नेता

भोपाल। पिछड़ा वर्ग की विकास केन्द्रित योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन को लेकर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने नए आयाम स्थापित किए है। पिछड़ा वर्ग सशक्तिकरण के लिए पूरे देश में मध्यप्रदेश ने एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। सरकार के इन सभी प्रयासों को उक्त समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आप लोगों की है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पिछड़ा वर्ग मोर्चा पदाधिकारियों, सांसद-विधायक और निगम मंडल अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 64 हजार बूथों में से 63 हजार 600 से अधिक बूथ डिजिटल हो चुके है. इनमे से 53 प्रतिशत बूथ अध्यक्ष हमारे पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता है। हाल ही में संपन्न हुए ग्रामीण निकाय और नगरीय निकाय के चुनावों में भी पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में चुनकर आये है। नीचे तक विभिन्न क्षेत्रों में पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता नेतृत्व कर रहे है। प्रदेश में पिछडा वर्ग की इतनी बड़ी ताकत हमारे पास है। इस ताकत का उपयोग करते हुए हमें सरकार की योजनाओं और संगठन की विचारधारा को नीचे तक ले जाने का काम करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई जमीन नहीं है। कांग्रेस ने कभी भी पिछड़ा वर्ग का भला नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। स्थानीय निकायों के चुनाव अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के साथ कराने पर सहमति बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने प्रयास किए। ऐसे अनेक काम भारतीय जनता पार्टी ने पिछडा वर्ग हित में किए है। इन कामों को नीचे तक ले जाएं और साथ ही समाज के प्रभावी लोगो, प्रबुद्धजन और युवाओं को पार्टी से जोडऩे की कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत में पिछडा वर्ग मोर्चा की बडी भूमिका रहेगी। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि चुनाव की दृष्टि से पार्टी नेतृत्व ने पिछडा वर्ग मोर्चा को कार्यक्रम सौंपे है, मोर्चा इन सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक ले जाने में प्राणपण के साथ जुटेगा।

Share:

Next Post

बरसात में मुसीबत बढ़ा सकते हैं नालों पर किये गये अतिक्रमण

Sat May 27 , 2023
जिम्मेदार बोले चल रही है इनको हटाने की कार्रवाई भोपाल। नालों में बने अतिक्रमण बारिस के मौसम में लोगों की मुसीबत बढ़ा सकते हैं। क्योंकि दिनों दिन घटती नालों की चौडाई के बीच निगम का अमला जहां जल निकासी में रोड़ा बने अक्रिमणों को अब तक हटा नहीं पाया है। वहीं वर्षों पूर्व तैयार की […]