भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मप्र सूची पुनरीक्षण में बढ़े साढ़े आठ लाख मतदाता

भोपाल। मध्य प्रदेश में 8.43 लाख मतदाता बढ़ गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया है। उसमें ये आंकड़ा सामने आया है। प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्रों में अब पांच करोड़ 30 लाख 64 हजार 142 मतदाता हो गए हैं। यह संख्या प्रदेश की जनसंख्या लिंग अनुपात 931 की तुलना में 927 है। आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को पुनरीक्षित मतदाता सूची उपलब्ध करा दी है और आमजन भी निर्धारित शुल्क देकर ले सकते हैं। नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में 25 नवंबर 2020 के बाद मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराया है। उसमें 11.67 लाख नए मतदाताओं के नाम जुड़े हैं। वहीं मृत्यु, स्थान परिवर्तन और दोहरे पंजीकरण के कारण 3.24 लाख मतदाताओं के नाम काटे भी गए। इस तरह 8.43 लाख मतदाता बढ़े। यह वृद्धि 1.63 फीसदी है। वर्तमान में प्रदेश में दो करोड़ 75 लाख 41 हजार 281 पुरुष और दो करोड़ 55 लाख 21 हजार 381 महिला मतदाता हैं। सूची में 1,480 किन्नर (तृतीय लिंग) मतदाता भी हैं। वहीं 75 हजार 136 कर्मचारी मतदाता हैं। आयोग ने राजनीतिक दलों और बूथ लेवल अधिकारियों को सूची भेज दी है। वहीं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट पर फोटो रहित सूचियां उपलब्ध करा दी हैं।

Share:

Next Post

तेजस ने भुला दिया '71 की जंग का हीरो 'मारुत'

Sun Jan 17 , 2021
नई दिल्ली । लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस एमके-1ए के सौदे ने भारत के पहले स्वदेशी जेट ‘मारुत’ को भुला दिया है जिसने 1971 की जंग में पाकिस्तानियों के छक्के छुड़ा दिए थे। 1960 के दशक का यह लड़ाकू बमवर्षक विमान उस समय की तकनीक के मुकाबले काफी उन्नत था। 147 विमानों में से सिर्फ […]