img-fluid

MP : लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, ₹2 लाख की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गिरफ्तार, बिल पास करने के बदले मांगी थी घूस

September 25, 2026

मंडला नगर पालिका में लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई नल-जल योजना के तहत किए गए सप्लाई कार्य के बकाया भुगतान का बिल पास करने के एवज में की गई।

दरअसल, ठेकेदार ज्ञानचंद बेन ने नल-जल योजना से जुड़ी सप्लाई का काम किया था। आरोप है कि बकाया भुगतान कराने के बदले CMO गजानन नाफड़े ने कुल 4 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। परेशान होकर ठेकेदार ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस जबलपुर से की।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की रणनीति बनाई। योजना के तहत जैसे ही ठेकेदार ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 2 लाख रुपये CMO गजानन नाफड़े को सौंपे, घात लगाकर बैठी लोकायुक्त टीम ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया।

जांच जारी

रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद नगर पालिका परिसर में हड़कंप मच गया। लोकायुक्त की टीम मौके पर कागजी कार्रवाई पूरी कर रही है और रिश्वत कांड से जुड़े दस्तावेजों व अन्य फाइलों की गहन जांच की जा रही है। टीम इस पहलू की भी जांच कर रही है कि इस रिश्वतखोरी में CMO के अलावा नगर पालिका का कोई अन्य अधिकारी या कर्मचारी शामिल है या नहीं।

Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved