
पश्चिमी मध्यप्रदेश में बारिश की कमी 17त्न, इंदौर में सामान्य से 27त्न और उज्जैन में 29त्न कम वर्षा हुई
इंदौर। मानसून (Monsoon) सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है, लेकिन मध्यप्रदेश (MP) में बारिश (Rain) की कमी अब भी बरकरार है। 1 जून से अब तक प्रदेश में सामान्य से 11त्न कम बारिश दर्ज की गई है। जिलेवार आंकड़ों के मुताबिक 55 में से 39 जिलों में बारिश सामान्य से कम हुई है, यानी प्रदेश के करीब 71त्न जिले अब तक औसत बारिश के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बारिश का वितरण भी एक जैसा नहीं रहा। पश्चिमी मध्यप्रदेश में सामान्य से 17त्न कम, जबकि पूर्वी मध्यप्रदेश में 4त्न कम बारिश हुई है। पश्चिमी हिस्से के कई जिलों में कमी 30त्न से ज्यादा है। वहीं पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में सामान्य से काफी ज्यादा बारिश हुई है, जिससे क्षेत्रीय औसत संभला हुआ है।
इंदौर-उज्जैन पिछड़े, भोपाल आगे
इंदौर जिले में अब तक 20.72 इंच बारिश दर्ज हुई है, जबकि सामान्य आंकड़ा 28.41 इंच है। इस तरह जिला सामान्य से 7.69 इंच पीछे है और कमी 27त्न है। उज्जैन में 21.33 इंच बारिश हुई है, जबकि यहां का सामान्य आंकड़ा 29.93 इंच है। यहां 8.60 इंच की कमी है और बारिश सामान्य से 29त्न कम है। इसके उलट भोपाल में मानसून का प्रदर्शन बेहतर रहा। राजधानी में 35.02 इंच बारिश हुई है, जबकि सामान्य आंकड़ा 32.43 इंच है, यानी यहां सामान्य से 2.58 इंच अधिक बारिश हुई और कुल बारिश 8त्न ज्यादा रही।
अब सितंबर से सारी उम्मीद
अब तक बारिश में पिछड़े मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों को अब सारी उम्मीद सितंबर से है। हालांकि मौसम विभाग ने सितंबर में सामान्य से कम बारिश की संभावना जताई है। कल भी इंदौर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश देखने को नहीं मिली। मौसम विभाग ने आज इंदौर सहित आसपास के जिलों में हलकी से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। बारिश में अब तक पिछड़े जिलों के मानसून कोटे को पूरा करने का दारोमदार भी अब सितंबर पर आ चुका है। उम्मीद है कि सितंबर अगस्त की तरह निराश नहीं करेगा।
इंदौर शहर और पीछे
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इंदौर जिले में इंदौर शहर के साथ हातोद, देपालपुर, गौतमपुरा, सांवेर और महू में हुई वर्षा के आंकड़ों को मिलाकर जिले की औसत 20.72 इंच बारिश बताई गई है। वहीं सिर्फ इंदौर शहर की बात करें तो यह जिले के औसत से भी पीछे है। इंदौर में 1 जून से अब तक सिर्फ 18.3 इंच बारिश हुई है। यह अब तक होने वाली सामान्य बारिश से 11.9 इंच कम है।
सबसे ज्यादा कमी वाले 5 जिले
जिला अब तक सामान्य अंतर
आलीराजपुर 13.2 28.3 -53त्न
पांढुर्णा 15.8 26.4 -40त्न
धार 15.8 26.2 -40त्न
रतलाम 19.5 31.1 -37त्न
नर्मदापुरम 26.8 42.5 -37त्न
सबसे ज्यादा बारिश वाले 5 जिले
जिला अब तक सामान्य अंतर
निवाड़ी 39.2 25.9 +51त्न
सतना 44.6 30.6 +46त्न
सिंगरौली 37.3 27.4 +36त्न
भिंड 25.3 19.8 +28त्न
शहडोल 40.3 32.4 +24त्न
(जानकारी मौसम विभाग के अनुसार, आंकड़े इंच में)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved