देश मध्‍यप्रदेश राजनीति

मप्रः विधायक कमलेश शाह सहित कांग्रेस के 1000 से अधिक नेता-कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

– मुख्यमंत्री बोले- पूरे प्रदेश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है

भोपाल (Bhopal)। पूरे प्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा है। कांग्रेस (Congress) हासिए पर पहुंच गई है। छिंदवाडा के कांग्रेस विधायक कमलेश शाह, प्रदेश के विभिन्न जिलों से एक हजार से अधिक कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता (More than one thousand Congress leaders and workers) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की विकास नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। कमलेश शाह के भाजपा में आने से छिंदवाडा में जीत का इतिहास बनेगा। छिंदवाडा का विकास डबल इंजन की सरकार में ही संभव है।


यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह सहित रीवा, इंदौर और आगर मालवा के एक हजार से अधिक कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कही।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला व जगदीश देवड़ा एवं न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को अमरवाड़ा के कांग्रेस विधायक कमलेश शाह, हरई नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष माधवी शाह व जिला पंचायत सदस्य केसर नेताम, कटनी की समाजवादी पार्टी की महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनीता रंजन, इंदौर के प्रतिष्ठित शिक्षाविद एवं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वप्निल कोठारी, इंदौर शहर के कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मिमरोट, आगर मालवा जिले के कांग्रेस के महासचिव व पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पिन्टु जायसवाल, रीवा के कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री रमाशंकर मिश्र, नीमच के कांग्रेस गौ संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गौरधानंद स्वामी, खरगापुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रहे प्यारेलाल सोनी, सिवनी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रहे आनंद पंजवानी सहित आगर मालवा, रीवा, इंदौर के एक हजार से अधिक जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मोदी के विकास के मंत्र पर खरे उतरेंगे: डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सदस्यता दिलाते हुए कहा कि आज पूरा देश मोदी मय हुआ है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में हमें प्रचंड बहुमत मिला था। आज पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। पूरे प्रदेश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है। छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह गौड़वाना समाज के प्रमुख व्यक्ति हैं, जो कांग्रेस की कुनीतियों को छोड़कर प्रधानमंत्री मोदी की विकास नीति के कारण हमारे परिवार में शामिल हुए हैं। तीन पीढ़ियों से विधायक रहे शाह के आने से छिंदवाड़ा निश्चित रूप से मोदी मय हुआ है। उन्होंने कहा कि इंदौर के प्रतिष्ठित शिक्षाविद एवं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वप्निल कोठारी ने युवा वर्ग में काफी काम किया है। आगर मालवा से बाबूलाल यादव सहित कई नेताओं ने सदस्यता ली है, जिससे आगर के कई मतदान केन्द्रों में कांग्रेस जीरो हो जाएगी। आगर मालवा, रीवा, इंदौर के सभी सदस्यता ग्रहण करने वाले नेतागणों का स्वागत करता हूं। हम सभी मिलकर मोदी जी के मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास पर खरे उतरेंगे।

प्रदेश में जीत का इतिहास बनाएंगे कार्यकर्ताः विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने जिलों से आए कांग्रेस नेताओं को सदस्यता दिलाते हुए कहा कि छिंदवाडा जिले में तीन पीढ़ी से जनता की सेवा करने वाले कांग्रेस के विधायक कमलेश शाह के भाजपा में आने से पार्टी को ताकत मिलेगी एवं छिंदवाडा में जीत इतिहास बनाएंगे। उज्जैन के कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी ने भी आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। प्रधानमंत्री मोदी का सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के प्रति हर व्यक्ति का विश्वास बढ़ा है। भाजपा एक परिवार है। आप सभी इस परिवार के अभिन्न सदस्य बनकर हम सभी के साथ काम करेंगे। यह अभियान देश को सर्वश्रेष्ठ बनाने और मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त कर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए है।

विधायक कमलेश शाह ने कहा कि मैं कांग्रेस के टिकट पर तीसरी बार अमरवाड़ा से विधायक निर्वाचित हुआ हूं। मैंने प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों और योजनाओं से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। हम सभी मिलकर अमरवाड़ा सहित छिंदवाडा का चहुंमुखी विकास करेंगे। छिंदवाडा के पार्टी प्रत्याशी विवेक बंटी साहू को ऐतिहासिक मतों से विजयश्री दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आगर मालवा के बाबूलाल यादव ने कहा कि आगर मालवा में पार्टी प्रत्याशी को जिताकर अब तक का रिकार्ड तोड़ेंगे।

Share:

Next Post

शनिवार का राशिफल

Sat Mar 30 , 2024
युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 06.14, सूर्यास्त 06.20, ऋतु – बसंत चैत्र कृष्ण पक्ष पंचमी, शनिवार, 30 मार्च 2024 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]