img-fluid

MP: सचिव की दबंगई, देर रात गुंडों के साथ पहुंचे, जेसीबी से ढहा दिया परिवार का मकान

June 30, 2026

सिंगरौली। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिंगरौली में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि आधी रात करीब 2 बजे सचिव समेत कुछ दबंग जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे और एक परिवार के मकान को देखते ही देखते जमींदोज कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने मारपीट, तोड़फोड़ और सीसीटीवी कैमरे तोड़ने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला जियावन थाना क्षेत्र का है।

मामला सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र के नौढ़िया वीरान का बताया जा रहा है। रात का अंधेरा, जेसीबी मशीन और कुछ लोग… आरोप है कि इसी तरह दबंगों ने पीड़ित के घर पर धावा बोल दिया। पीड़ित रंगनाथ गुप्ता का आरोप है कि उमरहर निवासी रामायण वैश्य जो सचिव के पद पर है, अपने बड़े दीवाकर और प्रभाकर समेत अन्य लोगों के साथ जेसीबी लेकर पहुंचे। परिवार कुछ समझ पाता, उससे पहले ही कथित तौर पर मारपीट और तोड़फोड़ शुरू कर दी गई और जेसीबी से पक्का मकान ढहा दिया गया।


  • पीड़ित का आरोप है कि वारदात के दौरान आरोपियों ने पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। हालांकि पूरी घटना के कुछ दृश्य कैमरे में कैद हो गए, जिसके आधार पर पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

    जमीन पर अधिकार किसका है, इसका फैसला जांच और कानूनी प्रक्रिया से होगा, लेकिन आरोप है कि कानून को हाथ में लेकर मकान गिराने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल जियावन पुलिस भी सवाल के घेरे में है। महज 200 मीटर की दूरी पर पूरी वारदात हुई लेकिन परिजनों द्वारा 112 पर लगातार फोन करते रहे 200 मीटर की दूरी 1 घंटे में पूरी कर पुलिस पहुंची जब उसके घर को जमीन दोष कर दिया गया था।

    Share:

  • मुंबई से दुबई जा रही फ्लाइट को रनवे पर रोका, इंजन में मिली खराबी

    Tue Jun 30 , 2026
    मुंबई: मुंबई से दुबई (Mumbai to Dubai) जा रहे स्पाइसजेट एयरक्राफ्ट SG-5113 (SpiceJet aircraft SG-5113) की इमरजेंसी के चलते रोका गया है. बताया जा रहा है कि उड़ान भरने से पहले फ्लाइट को दोबारा रनवे पर उतारा गया. इस दौरान इंजन में खराबी के कारण फ्लाइट को रोक दिया गया. इसके बाद फ्लाइट में सवार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved