img-fluid

MP: भैरूंदा में शिवानंद महाराज का बड़ा दावा- बोले- ‘BJP का एक भी विधायक जीता तो मूंछ-मुंडी कटवा दूंगा

April 15, 2026

सीहोर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीहोर जिले (Sehore district) के भैरूंदा में आयोजित सातदेव महायज्ञ (Saatdev Mahayagna) के दौरान शिवानंद महाराज (Shivanand Maharaj) का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में महाराज ने बीजेपी को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए बड़ा दावा किया है.


  • वीडियो में शिवानंद महाराज कहते नजर आ रहे हैं कि पूरे जिले में अगर एक भी विधायक जीत गया तो वह अपनी मूंछ कटवा देंगे और यहां तक कि अपनी मुंडी भी कटवा लेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि यहां से न कोई सांसद जीतेगा और न ही कोई विधायक. साथ ही उन्होंने दावा किया कि वह जिसे कहेंगे वही चुनाव जीतेगा और लाख कोशिश के बावजूद दूसरे उम्मीदवार जीत नहीं पाएंगे.

    शिवानंद महाराज का विवादित बयान
    अपने बयान में महाराज ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी के लोगों ने उनके कार्यक्रम का विरोध किया था. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को भी कार्यक्रम में आने से रोक दिया गया था और उन्हें रोककर रखा गया. महाराज ने यह भी कहा कि उन्हें किसी की जरूरत नहीं है और 2028 में जीतकर दिखाने की चुनौती दी।

    बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    इस पूरे बयान के दौरान अभद्र भाषा के प्रयोग का भी आरोप लगाया जा रहा है, जिससे विवाद और बढ़ गया है. वीडियो सामने आने के बाद यह तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

    Share:

  • PM मोदी को US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगाया फोन, ईरान और होर्मुज पर 40 मिनट तक हुई चर्चा

    Wed Apr 15 , 2026
    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और अमेरिका (US) के राष्ट्रपति ( President) डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump) के बीच लंबी फोन वार्ता हुई है. रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी ने ट्रंप से 40 मिनट तक फोन पर बात की है. पीएम मोदी और ट्रंप के बीच ईरान (Iran) सीजफायर के बाद ये […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved