देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

MP: पुस्तकों के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए आगे आएं समाज : राज्यपाल पटेल

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल (Governor Mangubhai Patel) ने कहा कि समाज पुस्तकों के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए आगे आएं। शुभकामनाओं के रूप में पुस्तक भेंट की जानी चाहिए। पुस्तक पढ़ने के सामूहिक आयोजन किये जाने चाहिए। घर-घर में मोबाइल के साथ किताबें भी हो, समाज को इस दिशा में प्रयास करना होगा।

राज्यपाल पटेल रविवार शाम को भोपाल के मिन्टो हॉल में उत्थान फाउंडेशन द्वारा आयोजित नर्चरिंग लिटरेरी टैलेंट इन चिल्ड्रन एंड यूथ फॉर इंडिया कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल को अंग्रेजी की कविताओं के संग्रह एमिड्स्ट द डाउनपो की लेखिका बालिका अरायना सक्सेना ने कार्यक्रम में अपनी पुस्तक की प्रति भेंट की।


राज्यपाल ने कहा कि आज का दौर टेक्नोलॉजी का दौर है। बच्चें, युवा सभी आभासी दुनिया में खोए रहते है। उनका साहित्य के प्रति रुझान कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि साहित्य से समाज में संस्कार आते है। समाज को चिंतन करना होगा कि टेक्नोलॉजी का सही मायने में उपयोग हो। उन्होंने बताया कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री मोदी जी ने राज्य में पढ़े गुजरात कार्यक्रम के द्वारा पुस्तकें पढ़ने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया था।

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कार्यक्रम में कहा कि साहित्य के अध्ययन से समाज में आत्मवलोकन और भविष्य की मान्यताएं प्राप्त होती है। भावी पीढ़ी के निर्माण का दायित्व परिवार, स्कूल और समाज का है। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के प्रवाह में कई ऐसी विधाएं जो बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए जरूरी है। छूट रही है। उन्होंने पुस्तक रचेयता बालिका अरायना सक्सेना को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

प्रारम्भ में राज्यपाल पटेल ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन से किया। राज्यपाल का स्वागत शॉल, श्रीफल से हुआ। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव और शेफाली पान्डे ने अपने विचार व्यक्त किये। स्वागत उद्बोधन राधारमन सक्सेना ने दिया। आभार प्रदर्शन अरुणा सक्सेना ने किया। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

मप्रः कांग्रेस का नेतृत्व कौन कर रहा, बड़े नेताओं को भी नहीं पता : शर्मा

Mon Oct 11 , 2021
बुरहानपुर। गांधी जी ने आजादी की लड़ाई के बाद कहा था कि अब कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए। नेहरू जी ने उनकी बात नहीं मानी। लेकिन अब राहुल गांधी कांग्रेस को खत्म कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता झूठ और भ्रम फैलाते हैं। वो अन्तर्राष्ट्रीय झुठेले हैं। कांग्रेस में पार्टी का नेतृत्व कौन कर […]