img-fluid

MP: परिवार के 3 बच्चों की संदिग्ध मौत, पुलिस ने कब्र खोदकर निकाले शव

August 22, 2026

छतरपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक ही परिवार के 3 बच्चों की संदिग्ध मौत हो गई। सभी मृत बच्चों की उम्र 10 साल से कम है। परिजनों ने बताया कि सभी ने देर रात आलू-बैंगन की सब्जी खाई थी जिसके बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सभी के शवों को कब्र से बाहर निकलवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


  • दरअसल, यह पूरी घटना मातगांव थाना क्षेत्र के पिपुरा गांव की है। दरअसल, शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर 9 माह की चाहत, 5 साल की मनीषा और 9 साल की पूनम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने उनका प्राथमिक उपचार करवाया और शवों को दफना दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खोदकर कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत की असली वजह का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

    Share:

  • आधी आबादी से खतरा पुरुषों को नहीं उनके अहंकार को है - कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा

    Sat Aug 22 , 2026
    पुणे । कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा (Congress MP Pawan Kheda) ने कहा कि आधी आबादी से खतरा पुरुषों को नहीं उनके अहंकार को है (It is not Men who are threatened by ‘Other Half’ of the Population, but their Egos) । महाराष्ट्र के पुणे में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले कांग्रेस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved