img-fluid

MP: देवास में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर ग्रामीणों ने किया पथराव, 6 घायल, कई गाड़ियों में की तोड़फोड़

June 14, 2026

देवास। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के देवास जिले (Dewas district) के जिनवानी वन परिक्षेत्र में शनिवार को अतिक्रमण हटाने (Removal Encroachments) गई वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर पथराव (Stone-pelting) कर दिया गया। भीलआमला गांव के लोगों द्वारा किए गए इस हमले में एक वनपाल और पांच वनरक्षक सहित छह वनकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस हिंसक विरोध प्रदर्शन में सरकारी वाहनों और एक जेसीबी मशीन को भी काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मध्यप्रदेश में देवास जिले के जिनवानी वन परिक्षेत्र के के कमलापुर बीट अंतर्गत कक्ष क्रमांक 94 में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर ग्रामीणों ने कथित तौर पर पथराव कर दिया। इस हमले में 6 वनकर्मी घायल हो गए। घटना में शासकीय वाहनों और जेसीबी मशीनों को नुकसान पहुंचा है।


  • प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिनवानी वन परिक्षेत्र के कमलापुर बीट अंतर्गत कक्ष क्रमांक 94 में शनिवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए वन विभाग के विभिन्न परिक्षेत्रों का अमला और कमलापुर पुलिस की टीम पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान भीलआमला गांव के कुछ महिला-पुरुषों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए टीम पर पथराव कर दिया।

    पथराव में जेसीबी मशीन और शासकीय वाहनों के कांच क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में वन विभाग के कई कर्मचारी घायल हुए। घायलों में वनरक्षक मोहन पंचोनिया, ज्योति जाट, कमल राणा, देवकरण मालवीय और सूरज धांधे के अलावा वनपाल एवं परिक्षेत्र सहायक केके परमार शामिल हैं।

    सभी घायलों को उपचार के लिए कमलापुर स्वास्थ्य केंद्र तथा आरआर अस्पताल चापड़ा भेजा गया।घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस और वन विभाग दोनों इस मामले की जांच कर रहे हैं। हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

    Share:

  • MP: इंदौर महापौर ने SG को पत्र लिखकर की अवमानना कार्यवाही की मांग...दिग्विजय सिंह ने किया ‘स्वागत’

    Sun Jun 14 , 2026
    इंदौर। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Congress leader Digvijaya Singh) ने शनिवार को इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव (Indore Mayor Pushyamitra Bhargava) के उस कदम का स्वागत किया, जिसमें उन्होंने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में ‘आपराधिक अवमानना’ के लिए उनके (दिग्विजय सिंह) खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सिंह ने भार्गव के इस कदम के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved