img-fluid

MP: डिंडौरी में महिला की बेरहमी से हत्या… फिर शव के बगल में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म

February 28, 2026

डिंडौरी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के डिंडौरी जिले (Dindori district) में सनसनीखेज और दर्दनाक हत्याकांड का एक मामला सामने आया है। एक महिला की उसके लिव-इन पार्टनर के छोटे भाई ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद नशे में घर पहुंचे लिव-इन पार्टनर (Live-in Partner) ने महिला की 14 वर्षीय नाबालिग बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म भी किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

पड़ोसियों द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो घर के अंदर महिला लहूलुहान हालत में मृत पड़ी थी। पास ही में उसकी नाबालिग बेटी सहमी हुई बैठी थी। पुलिस ने लड़की को तुरंत शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बच्ची की हालत अब स्थिर बाहर है। वहीं, पुलिस ने महिला की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मर्डर स्पॉट और घर को सील कर दिया है।


  • मां की लाश के पास बैठकर रातभर रोती रही लड़की
    जानकारी के अनुसार, डिंडौरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र में करीब 35 साल की एक महिला, हरिओम चौधरी नाम के व्यक्ति संग लिव-इन रिलेशन में रहती थी। गुरुवार महिला की उसके लिव-इन पार्टनर के छोटे भाई छोटू चौधरी (40) ने गुरुवार को पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं, महिला की 14 साल की बेटी के साथ हरिओम चौधरी ने कथित तौर पर बलात्कार किया। वारदात के बाद डर के मारे लड़की अपनी मां की लाश के पास बैठकर रातभर रोती रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10 बजे तक भी जब मां-बेटी घर से बाहर नहीं निकलीं तो शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई।

    एक साल पहले पति की करंट लगने से हो गई थी मौत
    शहपुरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला मूलरूप से शहपुरा क्षेत्र की रहने वाली थी। उसकी शादी उमरिया जिले में हुई थी। करीब एक साल पहले उसके पति की करंट लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद वह मजदूरी के लिए जबलपुर में रहने लगी। करीब छह महीने पहले उसकी पहचान हरिओम चौधरी से हुई थी। हरिओम पेशे से ड्राइवर है। बातचीत बढ़ी और दोनों साथ रहने लगे। करीब चार महीने पहले महिला अपनी बेटी के साथ हरिओम के घर में रहने लगी थी।

    छोटू और के बीच हुआ था विवाद : बेटी
    पीड़ित लड़की ने बताया कि 2 दिन पहले हरिओम चौधरी का छोटा भाई छोटू चौधरी घर आया था। किसी बात को लेकर वह मेरी मां से विवाद करने लगा। बहस बढ़ने पर उसने मां से मारपीट की। लोहे की रॉड से सिर पर कई वार किए, जिससे मां खून से सन गई थी, वारदात के बाद आरोपी महिला को अस्पताल नहीं ले गया। घर पर ही मरहम पट्टी करने लगा। हालत बिगड़ने पर मां की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी छोटू ने मुझे डराया-धमकाया और मौके से फरार हो गया।

    दरवाजे की कुंडी लगाकर फरार हो गया
    रेप पीड़िता ने पुलिस को बताया कि हरिओम चौधरी नशे की हालत में घर पहुंचा। मां टॉयलेट के पास मृत हालत में पड़ी थी, लेकिन उसने मां की स्थिति को नजरअंदाज किया। लड़की को देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई। वह जबरन लड़की को पकड़कर कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बाहर से दरवाजे की कुंडी लगाकर फरार हो गया।

    शहपुरा पुलिस ने बताया कि बालाघाट से फोरेंसिंक की टीम आई थी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाएं हैं। आरोपी हरिओम चौधरी और उसके भाई छोटू चौधरी के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं।आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम गठित की है।

    Share:

  • कंगना रनौत ने अनन्या पांडे को किया ट्रोल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    Sat Feb 28 , 2026
    नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Bollywood actress Kangana Ranaut) अपनी बेबाकी और सीधे बोलने के लिए जानी जाती हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया (Social media) पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अनन्या पांडे (Ananya Pandey) को सारा अली खान और जाह्नवी कपूर से बेहतर एक्ट्रेस बताते नजर आ रही हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved