
मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले से प्रेम प्रसंग में मिले धोखे के बाद एक दर्दनाक मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के स्वामी सीताराम वार्ड में रहने वाले एक युवक ने मानसिक तनाव में आकर जहर खा लिया। यह कदम उठाने से ठीक पहले युवक ने एक भावुक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
4 साल के प्यार में मिला धोखा, वीडियो में बताई आपबीती
वायरल वीडियो में पीड़ित युवक ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि वह पिछले चार सालों से एक लड़की के साथ प्रेम संबंध में था। आशीष का आरोप है कि चार साल के लंबे रिश्ते के बाद प्रेमिका ने उसे धोखा दे दिया, जिससे वह काफी समय से बेहद मानसिक तनाव में था।
प्रेमिका को ठहराया अपनी मौत का जिम्मेदार
युवक ने जहर खाने से ठीक पहले बनाए इस वीडियो में अपनी प्रेमिका को अपनी इस हालत और संभावित मौत का जिम्मेदार ठहराया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वायरल वीडियो को जांच में शामिल कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved