img-fluid

MP: शिवपुरी में अवैध हथियारों के साथ पकड़ाया युवक…8 देशी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

September 26, 2026

शिवपुरी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी जिले (Shivpuri district) में सिरसौद और हिम्मतपुर पुलिस (Sirsaud and Himmatpur police) ने संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को 8 देशी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार हथियार नीले बैग में छिपाकर ले जाए जा रहे थे। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत जांच जारी है।

पुलिस के मुताबिक, दतिया का 20 वर्षीय युवक अवैध हथियारों की खेप के साथ पकड़ा गया। सिरसौद थाना पुलिस और हिम्मतपुर चौकी की संयुक्त टीम ने खोरघार की पुलिया के पास कार्रवाई करते हुए अंशुल अहिरवार को पकड़ा। उसके नीले रंग के बैग से 32 बोर की 8 देशी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। जब्त हथियारों की कीमत करीब 3.50 लाख रुपए बताई गई है।


  • बैग में रखी थीं 8 पिस्टल और 10 कारतूस
    पुलिस के अनुसार, आरोपी अंशुल पुत्र हरपाल सिंह अहिरवार ग्राम छता, थाना बड़ौनी का रहने वाला है। वह वर्तमान में दतिया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की सिद्धार्थ कॉलोनी में रह रहा था। खोरघार की पुलिया के पास पुलिस टीम ने उसे पकड़ा और तलाशी ली। इस दौरान उसके पास मौजूद नीले रंग के बैग से 8 देशी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस मिले।

    पूछताछ में साथियों के नाम बताए
    पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में अंशुल ने हथियारों की सप्लाई से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं। ये लोग फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब हथियार कहां से लाए गए थे और इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था, इसकी जानकारी जुटाने के लिए हथियार सप्लाई नेटवर्क की जांच की जा रही है।

    Share:

  • UN में पाकिस्तानी पत्रकार ने पूछा आतंकवाद पर सवाल, जयशंकर ने दिया करारा जवाब, जाने क्‍या बोले?

    Sat Sep 26 , 2026
    नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) के 81वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क (New York) में विदेश मंत्री एस. जयशंकर (External Affairs Minister S. Jaishankar) और एक पाकिस्तानी पत्रकार (Pakistani journalist) के बीच आतंकवाद (Terrorism) के मुद्दे पर तीखी नोकझोंक हुई। पत्रकार ने भारत पर पाकिस्तान में आतंकवाद को प्रायोजित करने का आरोप […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved