देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

MP के नए DGP सुधीर कुमार सक्सेना ने संभाला पदभार

भोपाल। भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 1987 बैच के वरिष्ठ अधिकारी सुधीर कुमार सक्सेना (Sudhir Kumar Saxena) ने शुक्रवार को सायंकाल में मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक पद (DGP) का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक का पद भार संभालने के लिए पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर सक्सेना को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने उन्हें कार्यभार सौंपा। सुधीर कुमार सक्सेना इससे पहले सचिव (सुरक्षा) केबिनेट सेकेट्रिएट भारत सरकार के रूप में पदस्थ थे।



बता दें कि भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सक्सेना अभियांत्रिकी में स्नातकोत्तर (एमटेक) हैं। उन्हें उल्लेखनीय पुलिस कार्यों के लिए वर्ष 2003 में राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक और वर्ष 2012 में विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था। सक्सेना रायगढ़, छिंदवाड़ा, रतलाम व जबलपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन व विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मुख्यमंत्री के दायित्व का निर्वहन भी किया है। इसके अलावा पुलिस उप महानिरीक्षक अजाक पुलिस मुख्यालय व सीआईडी पुलिस मुख्यालय के रूप में भी पदस्थ रहे हैं। सक्सेना को केन्द्र में पुलिस उप महानिरीक्षक सीबीआई व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सीआईएसएफ के पद पर कार्य करने का अनुभव है।

Share:

Next Post

मेरठ की सड़क पर दौड़ते तेंदुए को देख भाग खड़े हुए लोग, तेंदुए ने किया इस शख्स का पीछा

Fri Mar 4 , 2022
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में आने वाले पल्ल्वपुरम इलाके के दहशत का माहौल है, मेरठ की सड़कों में एक खूंखार तेंदुआ दौड़ रहा है, लोग अपनी जान बचाकर उससे भाग रहे हैं। तेंदुए की दहशत को देखते हुए मेरठ (Leopard in Meerut) में आज सुबह से ऑपरेशन तेंदुआ चलाया जा रहा है। वन विभाग […]