उत्तर प्रदेश ज़रा हटके

मेरठ की सड़क पर दौड़ते तेंदुए को देख भाग खड़े हुए लोग, तेंदुए ने किया इस शख्स का पीछा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में आने वाले पल्ल्वपुरम इलाके के दहशत का माहौल है, मेरठ की सड़कों में एक खूंखार तेंदुआ दौड़ रहा है, लोग अपनी जान बचाकर उससे भाग रहे हैं। तेंदुए की दहशत को देखते हुए मेरठ (Leopard in Meerut) में आज सुबह से ऑपरेशन तेंदुआ चलाया जा रहा है। वन विभाग की टीम रिहायशी इलाके में घुसे तेंदुए को पकड़ने की जद्दोजहद कर रही है। इस बीच जिन- जिन लोगों का सामना तेंदुए से हुआ है, वह इसे जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे।

मेरठ के गौरव शर्मा (Gaurav Sharma) ने न सिर्फ तेंदुए को देखा बल्कि एक तरह से उसके साथ वह रेस लगाते हुए नजर आए। गौरव उस खौफनाक लम्हे (creepy moments) को भूल नहीं पा रहे हैं। गौरव शर्मा का कहना है कि तेंदुए ने जिस तरह उनका पीछा किया, एक तरह से उनकी तेंदुए संग दौड़ हो गई। पल्लवपुरम फेज टू में तेंदुए के साथ एक तरह से रेस लगाते गौरव शर्मा का कहना है कि उनके पीछे तेंदुआ था। मात्र दो फीट की दूरी पर जब उन्होंने तेंदुए को अपनी तरफ आते देखा तो उनकी रुह कांप गई। गौरव का कहना है कि अगर कार का दरवाज़ा न खुलता तो उसकी जान पर बन आती।


साथ ही विक्रांत (Vikrant) नाम के शख्स ने बताया कि वह भी तेंदुए से मात्र कुछ फीट की दूरी पर थे। उपरवाले का शुक्र था कि उसकी राह तिरछी नहीं हुई। नहीं तो उनकी भी जान पर बन आती। गौरतलब है कि दस मिनट तक जाल में फंसने के बाद तेंदुआ सड़क की तरफ भाग निकला था और कालोनी के पास एक प्‍लॉट में छिप गया है। वन विभाग की टीम (forest department team) ने अब प्‍लॉट की घेराबंदी कर ली है। तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। तेंदुए को सबसे पहले डॉ. राजकुमार चौधरी ने भागते हुए देखा था। उन्हीं के शोर मचाने पर भीड़ एकत्रित हुई और तेंदुआ स्वप्निल के घर में घुसा था।

तेंदुए को काबू में करने के लिए दिल्ली और नोएडा (Delhi and Noida) से टीमें भी पहुंच गई हैं। तेंदुआ जिस स्थान पर छिपा हुआ है उसके चारो तरफ जाल बिछा दिया गया है और अब क्रेन के ज़रिए लेपर्ड को ट्रेस कर उसे ट्रेंकुलाइज़ करने की कोशिश की जा रही है। सुबह पांच बजे इस इलाके में तेंदुए के होने का पता चला था। तब से लेकर वन विभाग की टीम लगातार इसे पकड़ने की जुगत में लगी है। एक बार तो तेंदुआ जाल में फंस गया था। लेकिन बाद में फिर ये वन्य जीव तेज़ रफ्तार से भाग निकला और एक खाली पड़े प्लॉट में झाडि़यों के बीच जा छिपा. तेंदुए के घर में घुसने से इलाके में दहशत फैल गई है। लोग टकटकी लगाए तेंदुए के पकड़े जाने का इंतज़ार कर रहे हैं।

Share:

Next Post

पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी को भावभीनी विदाई

Fri Mar 4 , 2022
भोपाल। पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी (Director General of Police Vivek Johri) के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई परेड (farewell parade) का आयोजन मोतीलाल नेहरू पुलिस स्टेडियम भोपाल में किया गया। विदाई परेड में परेड कमाण्डर भापुसे अभिनव विश्वकर्मा तथा परेड टूआईसी उप पुलिस अधीक्षक पराग सैनी के नेतृत्व में आठ प्लाटून तथा पुलिस बैण्ड दल […]