खेल

41 साल के होने जा रहे MS धोनी, बर्थडे सेलिब्रेट करने पत्नी साक्षी के साथ इंग्लैंड पहुंचे

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट (Indian cricket) टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इसी 7 जुलाई को 41 साल के होने जा रहे हैं और अपने बर्थडे (Birthday) को सेलिब्रेट करने के लिए वे इंग्लैंड पहुंच गए हैं। इसकी जानकारी खुद उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर माही की कुछ तस्वीरें पोस्ट करके दी है। पत्नी साक्षी (Witness) ने बताया है कि धोनी लंदन पहुंच गए हैं। धोनी और उनका परिवार इस समय वेकेशन पर है, जहां वे अपना जन्मदिन भी मनाने वाले हैं।



2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (international cricket) को अलविदा कहने वाले एमएस धोनी अब सिर्फ आईपीएल में ही नजर आते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में वे चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का हिस्सा हैं, जहां फ्रेंचाइजी ने उनको 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। 2022 में भी धोनी सीएसके के लिए खेले और 2023 में भी खेलते नजर आएंगे। धोनी ने सीजन से पहले कप्तानी रविंद्र जडेजा को हैंडओवर कर दी थी, लेकिन बाद में खुद उनको कप्तानी करनी पड़ी।

बता दें कि धोनी अभी तक रांची स्थित अपने घर पर थे और आईपीएल के बाद कुछ एडवर्टाइजिंग प्रोजेक्ट्स में नजर आए थे। इस बीच एक खबर ये भी आग की तरह फैली कि एमएस धोनी के घुटने में चोट है और वे इसके इलाज के लिए एक वैद्य के पास पहुंचे, जो 40 रुपये में एक खुराक देता है। धोनी कई बार उससे दवा ले चुके हैं। इसकी जानकारी तब सामने आई, जब सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें उनकी सामने आईं।

Share:

Next Post

कन्हैयालाल की तरह निहारिका को मिली गला काटने की धमकी, मशहूर शो रोडीज में ले चुकीं हैं हिस्‍सा

Sun Jul 3 , 2022
नई दिल्ली। मशहूर रियलिटी टीवी शो रोडीज (tv show roadies) में भाग ले चुकीं निहारिका तिवारी को उदयपुर के कन्हैयालाल (kanhaiyalal) की तरह गला काटने की धमकियां मिल रही हैं। एक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर संदेश भेजकर धमकी दी है। दरअसल, निहारिका (nebula) ने एक वीडियो पोस्ट कर उदयपुर की घटना की निंदा की […]