बड़ी खबर

मुंबई में लोकल शुरू करने के लिए नालासोपारा में यात्रियों का आंदोलन

मुंबई । मुंबई से सटे नालासोपारा स्टेशन पर बुधवार सुबह यात्रियों ने लोकल रेलवे सेवा शुरू करने की मांग को लेकर जोरदार आंदोलन किया। इस आंदोलन की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस व शहर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और यात्रियों को समझाकर आंदोलन खत्म करवा दिया है।

पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह नियमित काम पर जाने वाले यात्री नालासोपारा स्टेशन पर जमा हो गए। इन यात्रियों ने तत्काल लोकल सेवा शुरू करने की मांग की। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी भी की। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों को समझा कर वापस भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार पिछले 4 महीने से लॉकडाउन की वजह से लोकल रेलवे सेवा बंद की गई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रेलवे मंत्री पीयूष गोयल से अत्यावश्यक सेवा में लगे कर्मचारियों के लिए लोकल रेलवे सेवा शुरू करने की मांग की थी। इसलिए इस समय सिर्फ अत्यावश्यक सेवा के लिए लोकल चलाई जा रही है। इन लोकल ट्रेन में आम नागरिकों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। यात्रियों का कहना है कि जून महीने से मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन में ढील दिया है, इससे बड़े पैमाने पर कार्यालय शुरू हो गए हैं । इन लोगों को एसटी महामंडल की बसों से कार्यालय तक पहुंचने में भारी दिक्कत हो रही है। इसी वजह से लोकल सेवा शुरू किया जाना आवश्यक है।

पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार लोकल ट्रेन सिर्फ अत्यावश्यक सेवा के लिए ही चलाई जा रही है। सभी यात्रियों को संयम से काम लेना आवश्यक है।

Share:

Next Post

पत्रकार विक्रम जोशी मौत मामले में राहुल ने योगी सरकार पर बोला हमला

Wed Jul 22 , 2020
नई दिल्ली। गाज़ियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी पर हमला और उनकी मौत पर दुख जताते हुए कांग्रेस केे पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर गैरजिम्मेदार सरकार और प्रशासन किस तरह बेगुनाह लोगों की रक्षा कर सकेगी। राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर पत्रकार […]